{"_id":"69f7aa94a6900a41bc074ca1","slug":"cash-and-jewellery-worth-rs-1-lakh-stolen-from-house-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162622-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर से एक लाख की नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर से एक लाख की नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में यमुनानगर गया था परिवार, लौटने पर टूटे मिले ताले
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। उगाला गांव के सुनारों वाले मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 1 लाख रुपये की नकदी व सोने, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने यमुनानगर गया था। लौटने के बाद घर के ताले टूटे पाए। बराड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित उगाला गांव निवासी सचिन शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सचिन शर्मा ने बताया कि वह गांव के मुख्य बस अड्डे पर लैब चलाते हैं। उनके माता-पिता कुरुक्षेत्र के सौंटी गांव स्थित एक मंदिर में पूजा करते हैं, जिसके कारण वह घर पर कम रहते हैं। 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने यमुनानगर के किशनपुरा दामला गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के सभी कमरों व मुख्य गेट पर ताला लगाया था। 1 मई की शाम को वापस लौटे तो अलमारी खुली थी। करीब 1 लाख रुपये की नकदी व सोने व चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए।
Trending Videos