फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइव मर्डर: 100 सेकंड में 40 से ज्यादा गोलियां चलाई, शरीर किया छलनी; एक हमलावर ने पिस्टल बदल लगातार दागीं गोली

Sun, 17 May 2026 02:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर
अमर उजाला नेटवर्क, झज्जर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 17 May 2026 02:03 PM IST
सार

झज्जर के सुबाना में कार में बैठे युवक को दूसरी कार सवार हमलावरों ने 20 से ज्यादा गोलियां मारीं। जिससे युवक की मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चार में से दो हमलावरों की पहचान हो गई है। हितेश उर्फ गुल्लू की हत्या में उसके करीबी का हाथ होने का शक पुलिस को है।

विज्ञापन
Jhajjar Live Murder Young Man Shot Dead Inside Car Incident Captured on CCTV see
Jhajjar Live Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झज्जर के सुबाना गांव में हितेश उर्फ गुल्लू नामक युवक की बदमाशों ने 20 गोलियां मारकर हत्या कर दी। बलेनो गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने हितेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें गोलियां चलने की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण चार साल पुरानी रंजिश और फायरिंग है।


वारदात शुक्रवार रात 10:25 मिनट पर हुई। वारदात के समय हितेश अपने दोस्त गांव गिरधरपुर निवासी दीपक उर्फ धब्बल के साथ कहीं जाने के लिए घर से निकलकर गाड़ी में बैठा था। फायरिंग के दौरान उसका दोस्त गाड़ी से उतरकर भाग गया जबकि हितेश गाड़ी में ही ढेर हो गया।

पुलिस ने इस मामले में गिरधरपुर गांव निवासी प्रदीप उर्फ सिपाही और दिकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार साल पहले 2022 में हितेश का हत्यारोपियों से झगड़ा हुआ था। इसमें दिकेश पर फायरिंग की गई थी। उस मामले में हितेश पर भी गोली चलाने का आरोप लगा था। दोनों पक्षों में उसी समय से रंजिश चलती आ रही है।
 
Jhajjar Live Murder Young Man Shot Dead Inside Car Incident Captured on CCTV see
झज्जर में हत्या - फोटो : वीडियो ग्रैब
डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि टीमें लगातार हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों को पता था कि हितेश आकर गाड़ी में बैठने वाला है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही हितेश गाड़ी में बैठा, आरोपियों ने उसके आगे गाड़ी लगाकर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। एक बदमाश ने जाते हुए भी गोलियां मारी।

 
Jhajjar Live Murder Young Man Shot Dead Inside Car Incident Captured on CCTV see
हितेश उर्फ गुल्लू की हत्या सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
हितेश पर भी थे कई केस
सुबाना निवासी हितेश पर अवैध हथियार रखने और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले चल रहे थे। वह अवैध हथियार रखने के मामले में पिछले साल जुलाई 2025 से जमानत पर बाहर आया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhajjar Live Murder Young Man Shot Dead Inside Car Incident Captured on CCTV see
हितेश की हत्या के बाद शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर छलनी होने के कारण दो बार एक्स-रे
हितेश के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड ने किया। पोस्टमार्टम भी काफी देर तक चला, क्योंकि बहुत ज्यादा गोलियां लगी होने के कारण दो बार शव का एक्सरे भी करना पड़ा। एक एक्सरे पोस्टमार्टम शुरू होने से पहले और दूसरा पोस्टमार्टम के बीच में करना पड़ा।
 
विज्ञापन
Jhajjar Live Murder Young Man Shot Dead Inside Car Incident Captured on CCTV see
हितेश उर्फ गुल्लू की हत्या सीसीटीवी में कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
हितेश की हत्या में करीबी पर घूम रही शक की सुई
सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू की हत्या में उसके करीबी का हाथ होने का शक पुलिस को है। क्योंकि वारदात करने वाले बदमाशों के पास हितेश के पल-पल की जानकारी थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि बदमाश करीब 500 मीटर दूर हितेश के घर से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। एक हमलावर तो तीन बार पिस्तौल बदलकर हितेश पर लगातार गोली दागता रहा। जैसे ही वह घर से गाड़ी में बैठा तो हमला कर दिया गया। बदमाश स्वचालित हथियारों से लैस थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed