{"_id":"6a53b8293998e19ffc0a8fd2","slug":"two-groups-pelted-bricks-at-each-other-over-the-construction-of-a-wall-in-jhajjar-haryana-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए ईंट-पत्थर, कई घायल, करीब 50 लोगों पर FIR दर्ज; देखें VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए ईंट-पत्थर, कई घायल, करीब 50 लोगों पर FIR दर्ज; देखें VIDEO
Sun, 12 Jul 2026 09:29 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:29 PM IST
सार
इस मामले में पुलिस ने बयान दर्ज कर दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
झज्जर के छावनी मोहल्ले में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर बरसाई ईंटें
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
झज्जर के छावनी मोहल्ला में दो पक्षों में दीवार निर्माण को लेकर झगड़ा हाे गया। इसमें दोनों तरफ से ईंटें भी बरसाई गई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गली में कुछ युवक दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंटें फेंक रहें हैं और दूसरे वीडियो में कुछ युवक लाठी, डंडों, कस्सी, रॉड के साथ भागते दिखाई दे रहें हैं। इस मामले में पुलिस ने बयान दर्ज कर दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष के छावनी मोहल्ला निवासी विकास ने बताया कि वह बिजली का काम करता है। शनिवार को उसके घर के आगे गली बनाई जा रही थी। उनके मकान के दूसरी तरफ सुरेश नाम के व्यक्ति के मकान की पिछली दीवार लगती है। सभी गली वाले उस दीवार के साथ नाली के ऊपर पांच फीट की दीवार बनाना चाहते हैं। शनिवार सुबह गली बनाने का काम चल रहा था और एक ट्रैक्टर ईंटों का भरा हुआ खड़ा था। उसी समय राजेश, योगेश अपने साथ लाठी, डंडे, राॅड लेकर करीबन 40-50 लोगों को लेकर आए और आते ही जो भी गली में दिखाई दिया, उन पर लाठी, डंडों, राॅड व ट्रैक्टर में रखी हुई ईंटों से सभी को मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडे, राॅड व ईंटें से किया हमला
इस दौरान उसे व उसके भाई को काफी डंडे, राॅड व ईंटें मारी गई और नरेश को भी काफी चोटें आई। इसके अलावा उसकी भाभी को भी मारा और उसका फोन तोड़ दिया गया। इसके बाद वह अपने घर के अंदर चले गए तो आरोपी घर के अंदर भी घुस गए और मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि अगर उन्होंने यह दीवार बनाई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत पर राजेश, योगेश व अन्य 40-50 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर के छावनी मोहल्ले में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर बरसाई ईंटें
- फोटो : संवाद
दूसरे पक्ष ने डंडों व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया
वहीं, दूसरे पक्ष के छावनी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि 11 जुलाई को सुबह उसके पड़ोसी गली में नाजायज दीवार बना रहे थे, जिस बात को लेकर फकीरा व उसका लड़का मोनी, देवेंद्र, विकाश, रवि, सुनील, पिंकी, मक्कखन समेत अन्य कुछ व्यक्तियों ने उनके घर के सामने आकर जान से मारने की धमकी दी। उस समय उन्होंने उनको कुछ नहीं कहा। इसके बाद जब मजदूर दीवार बना रहे थे तो उसने उनको दीवार बनाने से रोका, जिस पर उन्होंने उस पर व उसके भाई योगेश पर लाठी, डंडों व चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर घायल रोहतक पीजीआई रेफर
इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर दिया तो पुलिस मौके पर आई और मामला शांत करवाया। पड़ोसियों ने घायलों को नागरिक अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने फकीरा, मोनी, देवेंद, विकास, रवि, सुनील, पिंकी, मक्खन, धर्मचंद, नरेश, सुरेंद्र, संजय, मनोज, नवीन, रामेश्वर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस मामले को लेकर झज्जर शहर थाना प्रभारी सरिता ने बताया कि छावनी मोहल्ला में दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।