{"_id":"6a8bbb4501d4918cc90fa594","slug":"kurukshetra-wife-kills-husband-landlady-says-bimla-is-eccentric-she-used-to-practice-sorcery-and-occult-ritual-2026-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और पति का कत्ल: 'मेरे सिर काली आ गई; मार दिया', मकान मालकिन ने पत्नी को लेकर खोला ऐसा राज; चौंक गया हर कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और पति का कत्ल: 'मेरे सिर काली आ गई; मार दिया', मकान मालकिन ने पत्नी को लेकर खोला ऐसा राज; चौंक गया हर कोई
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:35 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र के राजेश हत्याकांड में मकान मालकिन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी बिमला सनकी है। वो टोना-टोटका करती थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि राजेश ने शुक्रवार को दिन में ही शराब पी ली थी। शाम को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
1 of 11
kurukshetra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुरुक्षेत्र के राजेश हत्याकांड में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। रविवार को मकान मालिक रिंकू की मां अमरो देवी ने बताया कि बिमला सनकी किस्म की महिला है। वह टोना टोटका करती रहती थी। राजेश की हत्या करने के बाद जब आसपास के लोगों ने उससे वजह पूछी तो वह एक ही बात कह रही थी, मेरे सिर काली आ गई, मैंने राजेश को मार दिया। पुलिस के आते ही वह बेहोश हो गई।
पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास जिस मकान में राजेश किराए पर रहते था उसके मालिक रिंकू के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। राजेश, रिंकू के ही आरओ वाटर प्लांट में काम करता था। रिंकू ने बताया कि शाम को बिमला और राजेश में झगड़ा हुआ था। दोनों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
2 of 11
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच राजेश की चीख सुनकर वह उनके कमरे में गए। वहां राजेश का शव पड़ा था। बिमला उसकी आंतों को कट्टे में पैक कर रही थी। उन्होंने उससे जैसे ही कहा कि ये क्या किया, वह भाग गई और कमरे से बाहर जाकर नीचे कूद गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
3 of 11
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी मकान में भूतल पर रहने वाले वीरभान ने बताया कि राजेश कुछ दिनों से बहुत ज्यादा तनाव में था। वह तीन दिन से दिन में ही शराब पी रहा था। शुक्रवार को भी वह दोपहर से ही नशे में दिख रहा था। उससे लोगों ने कहा कि दिन में ही शराब क्यों पी रहे हो?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर उसने माफी मांगते हुए कहा कि आज आखिरी बार पी है। वह शराब के नशे में ही आरओ प्लांट में काम करने चला गया। नशे में होने की वजह से रिंकू ने उसे वापस भेज दिया। दोपहर के बाद वह अपने कमरे पर चला गया। शाम को बिमला और राजेश के बीच झगड़े की आवाज आने लगी। बिमला के छत से कूदने के बाद राजेश की हत्या का पता चला।
विज्ञापन
5 of 11
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजेश की तीसरी पत्नी है बिमला दो से हो चुका था तलाक
पड़ोस के लोगों ने बताया कि बिमला राजेश की तीसरी पत्नी है। पहली दो पत्नियों से उसका तलाक हो चुका था। बिमला और राजेश की शादी को काफी समय हो गया था लेकिन कोई बच्चा नहीं था। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। बिमला अक्सर कमरे में ही रहती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।