फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाइगर पर फायरिंग: लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम करती हैं राधा और बबीता, दोनों यूपी के इन जिलों की रहने वाली

Wed, 21 Oct 2026 09:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/सोनीपत Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 21 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हथियारों की खेप पहुंचाने की आरोपी दो महिलाओं समेत चार और आरोपी पकड़े गए हैं। आरोप है कि महिला राधा और बबीता ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई गईं थीं। गैंग के हैंडलर को सौंपने का आरोप है। महिलाओं को हथियार मुहैया कराने के आरोप में सोनीपत के रोहणा निवासी कुणाल और सुमित भी हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang
Tiger Shroff Firing Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में सोनीपत की दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन चारों आरोपियों पर विदेश से संचालित हो रहे किसी गैंगस्टर के इशारे पर काम करने का संदेह है। 


गिरफ्तार आरोपियों में सोनीपत के रोहणा गांव के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19) के साथ-साथ वर्तमान में बहालगढ़ में रहने वाली राधा और बबीता (23) शामिल हैं। दोनों युवतियां मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया निवासी राधा (23) और आजमगढ़ के कोठियार निवासी बबीता (23) हैं। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। 
Trending Videos
Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang
टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 (एक) (बी) के तहत अदालत में पेश किया गया। महाराष्ट्र पुलिस अपराध जांच विभाग ने इनकी हिरासत व गिरफ्तारी की अनुमति मांगते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत ने याचिका मंजूर करते हुए मुंबई पुलिस की टीम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी है। 
Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : पीटीआई
लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम करती हैं राधा व बबीता
सोनीपत पुलिस सूत्रों के मुताबिक राधा और बबीता लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम कर रही थीं। टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई पहुंची थीं। वहां गैंग के एक हैंडलर को हथियार सौंपने के बाद लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। दोनों महिलाएं बहालगढ़ में किराए पर अकेली रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने गांव रोहणा के कुणाल का नाम लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुणाल और उसके गांव के दोस्त सुमित को पकड़ा। दसवीं कक्षा तक पढ़े कुणाल पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। कुणाल पानीपत के अनिल पंडित का करीबी बताया जा रहा है। उसी ने दोनों महिलाओं को हथियार लेकर मुंबई भेजा था।
विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case: Two Women Held for Allegedly Carrying Weapons for Lawrence Gang
टाइगर हमले केस की जांच करती मुंबई पुलिस - फोटो : ANI
अब तक सात गिरफ्तारी
टाइगर श्राफ नहीं, दूसरी हस्ती थी निशाने पर

टाइगर श्राफ पर जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है कि शूटरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक अन्य हस्ती थी। हालांकि पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया। कोटा से गिरफ्तार हमलावरों ऋतिक, रेहान व नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कड़ी सुरक्षा के कारण वे हमला नहीं कर पाए तो बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए टाइगर श्राफ को निशाना बनाया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed