फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tiger Shroff firing incident: Grandmother says—I tried to reason with Kunal repeatedly, but he wouldn't listen

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दादी बोलीं- बार-बार समझाया, फिर भी नहीं माना कुणाल

Wed, 21 Oct 2026 10:49 AM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:49 AM IST
Tiger Shroff firing incident: Grandmother says—I tried to reason with Kunal repeatedly, but he wouldn't listen
अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सोनीपत के गांव रोहणा तक पहुंची। टीम हथियार सप्लाई करने के आरोप में गांव निवासी कुणाल (21) को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। उसके साथ खरखौदा के वार्ड-10 निवासी दोस्त सुमित को भी ले जाया गया है। कुणाल की दादी माया देवी ने बताया कि वह उसे बार-बार समझाती थीं, लेकिन उसने बात नहीं मानी। पुलिस अब दोनों युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड और हथियारों की सप्लाई से जुड़े कथित नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार कुणाल की पहचान हरसाना गांव के एक युवक के माध्यम से अनिल पंडित से हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गोली चलाने के एक मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आए कुणाल ने अनिल पंडित के संपर्क में आने के बाद उससे एन्क्रिप्टेड एप के जरिये बातचीत शुरू की। आरोप है कि अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल ने सुमित के साथ मिलकर पंजाब के अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस जुटाए थे। जांच एजेंसियां हथियारों की खरीद, उनकी सप्लाई और इस पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। दो युवतियों के जरिये ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए हथियार इस मामले में उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (24) को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों युवतियों ने ट्रेन के जरिये पिस्तौल मुंबई पहुंचाई थी। राधा उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र के गांव नहवैया की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि बबीता आजमगढ़ जिले के कोठियार गांव की निवासी है। जांच में दोनों के बहालगढ़ में किराये पर रहने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुणाल की पहचान राधा से थी और राधा ही बबीता को अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस दोनों युवतियों के संपर्कों और हथियारों को मुंबई तक पहुंचाने में उनकी कथित भूमिका की जानकारी जुटा रही है। होटल में नौकरी करता था कुणाल, दसवीं तक की है पढ़ाई कुणाल दसवीं पास है और होटल में नौकरी करता था। उसके माता-पिता रोहतक के सांपला से आगे निजी कंपनी में काम करते हैं। दादी माया देवी के अनुसार वह उसे कई बार गलत रास्ते पर चलने से रोकने और समझाने का प्रयास कर चुकी थीं, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। दादी ने यह भी बताया कि कुणाल पहले भी एक मामले में जेल जा चुका था। परिवार के मुताबिक कुछ समय पहले वह सड़क हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। पानीपत में भी फायरिंग के मामले की जानकारी जुटा रही पुलिस कुणाल के संबंध में पानीपत में भी फायरिंग की एक वारदात में संलिप्तता की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस मामले में उसकी भूमिका की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों, संपर्कों और अन्य संभावित गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। सिर में चोट होने के बावजूद स्पेशल सेल की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जांच का मुख्य फोकस हथियारों की व्यवस्था करने, उन्हें मुंबई तक पहुंचाने और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर के धारी पूरवा रामलीला मैदान में सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल

21 Oct 2026

Meerut: रावण के ससुराल मौरीपाड़े की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने करतबों के साथ किया मंचन, दर्शकों की रही भारी भीड़

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मध्य गंग नगर में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन

21 Oct 2026

हस्तिनापुर: मखदुमपुर कॉलोनी में धूमधाम से निकाली गई मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा

21 Oct 2026

हिन्दू नेशनल कॉलेज में रावण दहन के लिए उमड़ी भीड़, कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

21 Oct 2026
विज्ञापन

देहरादून: परेड मैदान में ऐसे हुआ लंका दहन

21 Oct 2026

ऋषिकेश: शॉर्ट सर्किट से जले पुतलों के बाद बच्चों के 40 रुपये के रावण ने बटोरी वाहवाही

21 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: परेड में आतिशबाजी के बाद दहन किया गया रावण का पुतला, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

21 Oct 2026

कानपुर: साकेत नगर में मेघनाथ और रावण का पुतला दहन किया गया

21 Oct 2026

देहरादून: परेड ग्राउंड में पूरा नहीं जल पाया रावण का पुतला, सभी 10 चेहरे और हाथ नहीं जले

21 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में जीवंत हुआ महासंग्राम, धर्म की विजय के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

20 Oct 2026

VIDEO: ब्रज के गांवों में आज से अड़ेगा टेसू, रूठेगी झांझी; बाजार में खूब हुई बिक्री

20 Oct 2026

VIDEO: प्रतिमा विसर्जन को नाचते गाते निकली महिला श्रद्धालुओं की टोलियां

20 Oct 2026

मंत्री कृष्ण बेदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- नायब सैनी के नाम का फोबिया हो गया है

20 Oct 2026

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना: तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, तीनों की मौत; पांच वर्षीय बेटी बच निकली

20 Oct 2026

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर सूख गई गंगा की धारा...अब निकलेगा, धन और वैभव

20 Oct 2026

बालाघाट: भगवान राम के तीर चलाने से पहले ही धूं-धूं कर जला रावण, वर्षों की परंपरा में दिखा अनोखा घटनाक्रम

20 Oct 2026

मसूरी: धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया विजयदशमी का पर्व

20 Oct 2026

तीन नहीं, चार पुतलों का हुआ दहन... रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के साथ 'कॉकरोच' का भी पुतला दहन

20 Oct 2026

VIDEO: कुबेरपुर में यमुना में श्रद्धालुओं ने किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

20 Oct 2026

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान

20 Oct 2026

मंडला अपराध: महाराजपुर में दिनदहाड़े 35 लाख की चोरी, 20 तोला सोना और चांदी लेकर फरार हुए चोर

20 Oct 2026

VIDEO: जाट महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्रों का किया पूजन

20 Oct 2026

VIDEO: बोलिया तिराहे पर रावण दहन, उमड़ी भीड़

20 Oct 2026

VIDEO: सकीट - थाना क्षेत्र के ग्राम इशारा में रामलीला को देखने के लिए आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक जमे रहे।

20 Oct 2026

VIDEO: रामबाग चौराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

20 Oct 2026

VIDEO: खारी नदी पर बने कुंडों में गूंजे जयकारे, नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई

20 Oct 2026

कानपुर: कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का मनाया जन्मदिन

20 Oct 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

20 Oct 2026

VIDEO: देवी जागरण में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

20 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed