Comedy Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Comedy Jokes: साली- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब
Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ?
जीजा- पूछो क्या पूछना है?
साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो आदमी है,
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है....
साली (जीजा से)- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती...
Funny Jokes: सोशल मीडिया पर वायरल इन जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
जीजा- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
साली- जीजा जी, मैं गिर गई थी और लग गई
जीजा- कहां गिर गई थी और क्या लग गई?
साली- जीजा जी, तकिये पर गिर गई थी
और नींद लग गई थी...
Jokes in Hindi: जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? चिंटू ने दिया गजब का जवाब
जीजा 14 दिनों से ससुराल में था
साली- जीजा जी, कब वापस जा रहे हो?
जीजा- क्यों?
साली- बहुत दिन हो गए, तो ऐसे ही पूछा
जीजा- तुम्हारी बहन तो दस-दस महीने मेरे यहां रहती है,
मैंने तो जाने को नहीं बोला
साली- जीजी जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है न
जीजा- और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)