सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: बेटी से पिता- अब क्या लेने आई हो, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 31 May 2026 04:22 PM IST
सार

Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।

विज्ञापन
Father Daughter Funny Jokes In Hindi Jija Sali New Jokes Mother son Chutkule Latest Comedy Jokes 2026
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik

Funny Jokes In Hindi : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।



एक लड़की घर से भाग कर गई और 2 
दिन बाद लौट आई
पिता- अब क्या लेने आई है?
लड़की- पतली पिन का चार्जर
पिता बेहोश.....


पिता अपनी बेटी के कमरे में सिगरेट देखकर बोला-
हे भगवान, यह चोरी-छिपे सिगरेट पीती है
फिर बियर की बोतल देखी और बोला-
हे भगवान, यह शराब भी पीती है
फिर पिता ने वहां एक लड़के को देखा और बोला-
शुक्र है भगवान का… तो यह सब इस लड़के का है......

Father Daughter Funny Jokes In Hindi Jija Sali New Jokes Mother son Chutkule Latest Comedy Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बच्चा अपने पड़ोस में जाकर दरवाजे की घंटी बजाता है
महिला दरवाजा खोलकर कहती है- क्या हुआ बेटा?
बच्चा- आंटी मम्मी ने एक कटोरी चीनी मंगाई है
महिला (मुस्कुरा कर)- अच्छा और क्या कहा तेरी मम्मी ने?
बच्चा- कहा है कि, अगर वो डायन न दे तो
सामने वाली चुड़ैल से ले आना.....
Trending Videos
Father Daughter Funny Jokes In Hindi Jija Sali New Jokes Mother son Chutkule Latest Comedy Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- कल जो भिखारी आया था,
वो बहुत बदतमीज था
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल मैंने उसे खाना दिया और आज वो
मुझे एक किताब दे गया 
पति- कौनसी किताब?
पत्नी- खाना पकाना सीखें....

Chutkule In Hindi: लड़कियां इतना फैशन करती क्यों हैं? प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी के उड़े होश

Funny Jokes: जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने अपना जीवन बिगाड़ लिया, देवर का बात सुनकर भाभी के उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Daughter Funny Jokes In Hindi Jija Sali New Jokes Mother son Chutkule Latest Comedy Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए नहीं तो तुम्हारे लिए.....


डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब,
कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो,
6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो......
विज्ञापन
Father Daughter Funny Jokes In Hindi Jija Sali New Jokes Mother son Chutkule Latest Comedy Jokes 2026
Funny Jokes - फोटो : adobe stock
पत्नी द्वारा तलाक दे दिए जाने के बाद,
एक दोस्त ने अपने दोस्त से पूछा-
अब तुमको बहुत तकलीफ हो रही होगी?
दोस्त ने कहा- नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed