सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: पप्पू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो क्या दादा जी भी आपको मारते थे? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 20 Jun 2026 05:34 PM IST
सार

Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

विज्ञापन
Father Son Chutkule In Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Social Media Viral Memes And Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes)  लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पप्पू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो,
क्या दादा जी भी आपको मारते थे?
पिता- हां बेटा
पप्पू- तो ये खानदानी पागलपन कब तक चलेगा? 


पिता- क्या कर रहे हो?
बेटा- पढ़ रहा हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- आपकी होने वाली बहू के मैसेज....

Father Son Chutkule In Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Social Media Viral Memes And Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
भिखारी (महिला से)- भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा
महिला- मेरे पास कुछ नहीं है
भिखारी- बस 5 रुपये का सवाल है
महिला- हां पूछो, क्या पता मुझे आता हो.... 
Father Son Chutkule In Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Social Media Viral Memes And Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था,
मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....

Viral Funny Jokes: पत्नी ने पति के जन्मदिन पर दिया ऐसा सरप्राइज, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

Comedy Jokes: कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? टिंकू का जवाब सुनकर टीचर ने पकड़ा सिर
विज्ञापन
विज्ञापन
Father Son Chutkule In Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Social Media Viral Memes And Jokes
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली (कंजूस जीजा से)- मुझे कल रात को सपना
आया की आप मेरे लिए हीरो का हार लाये हो
जीजा- ठीक है, तो वापस सो जाओ
और उसे पहन भी लो.....


जीजा (साली से)- अच्छा एक बात बताओ
हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'
जीजा की बात सुनकर साली के होश उड़ गए.....
विज्ञापन
Father Son Chutkule In Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Social Media Viral Memes And Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
टीटू- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं,
फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कब से परी हो गई?
टीटू- पापा, आंटी को परी कहते हैं
मम्मी- फिर तो आज परी के साथ तेरा पापा भी उड़ेगा....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed