Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: पति- बताओ तुम्हें गुरु दक्षिणा में क्या चाहिए, पत्नी का जवाब सुनते ही अरमानों पर फिर गया पानी
Funny Jokes: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं।
पत्नी ने पति को किचन में गुलाब जामुन बनाना सिखाया
पति बोला- बताओ तुम्हें गुरु दक्षिणा में क्या चाहिए
पत्नी बोली- मुझे कुछ नहीं चाहिए बस पड़ोसन को दीदी बोलो
लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?
रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!
लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?
रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!
लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!
रिक्शावाला- मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!
Hindi Jokes: थानेदार से सिपाही- महिला ने पति को गोली मार दी है साहब, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
मोटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
पतलू- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
मोटू- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा
पतलू- मोटू मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं।
Hindi Jokes: थानेदार से सिपाही- महिला ने पति को गोली मार दी है साहब, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है...
पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी, लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी...!
पति बेहोश...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
