Hindi Jokes: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Hindi Jokes: थानेदार से सिपाही- महिला ने पति को गोली मार दी है साहब, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Hindi Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कह होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
पत्नी- मै मायके तभी जाउंगी, जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति- मंजूर है पर वादा करो कि घर भी तुम तभी आओगी, जब मै तुम्हे लेने आऊंगा।
सोनू से मोनू से कह रहा था-
लोहा लोहे को काटता है और हीरा हीरे को काटता है... तभी एक कुत्ते ने सोनू को पीछे से आकर जोर से काट लिया...
अब बेचारा सोनू हॉस्पिटल में इलाज करा रहा है।
Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर भाभीजी हो गईं चुप, पढ़िए मजेदार जोक्स
गार्ड की नौकरी के लिए इंटरव्यू चल रहा था।
इंटरव्यू में एक कैंडिडेट से सवाल पूछा गया- तुम्हें अंग्रेजी आती है ना?
गार्ड का जवाब- क्यों, चोर इंग्लैंड से आएंगे क्या?
Funny Jokes: जब तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया, पढ़िए वायरल जोक्स
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
