Funny Jokes: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए शुद्ध हवा और पौष्टिक भोजन के साथ खुलकर हंसना भी जरूरी है। हंसी न सिर्फ तनाव को कम करती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। अगर आप हर दिन सुबह-शाम कुछ पल खुलकर हंसने की आदत डाल लें, तो जीवन की कई परेशानियां और तनाव आपसे दूर रह सकते हैं। इसी मुस्कान को आपके चेहरे पर बरकरार रखने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी।
Funny Jokes: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता हैं? जीज का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
Funny Jokes: हंसी को जिंदगी की सबसे आसान और असरदार दवा माना जाता है। यह तनाव और चिंता को कम करती है। साथ ही मन को भी खुश और सकारात्मक बनाए रखती है। नियमित रूप से मुस्कुराने से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ।
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता हैं?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं ।
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!
घंटु- वो कैसे...?
बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
Desi Jokes: बाल कटवाकर घर लौटे पति से पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।
Chutkule In Hindi: बाबा ने महिला को बताया मौनव्रत का मतलब, फिर जो हुआ पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके
बैंक लूटने के बाद...
डाकू- तुमने मुझे देखा
कलर्क- हां
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)