Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? छात्र का जवाब सुनकर उड़े होश
Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
Jokes: तुम्हारी मां ने तुम्हें कुछ नहीं सिखाया? बहू ने सास को दिया गजब का मजेदार जवाब
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
Hindi Chutkule: पप्पू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो क्या दादा जी भी आपको मारते थे? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)