सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: लव मैरिज को लेकर बॉयफ्रेड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर लगाएंगे ठहाके

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 03 Apr 2026 09:59 PM IST
सार

Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Girlfriend boyfriend jokes in hindil ladka ladki chutkule girl boy viral jokes jija sali comedy jokes
हिंदी जोक्स - फोटो : Freepik

Girlfriend Boyfriend Funny Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे.....



बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- अच्छा एक बात बताओ?
गर्लफ्रेंड- पूछो
बॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?
गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है,
जाना पहचाना कुत्ता मिल जाए
गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
बॉयफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की,
पहले से पाली हुई नागिन मिले..

Trending Videos
Girlfriend boyfriend jokes in hindil ladka ladki chutkule girl boy viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का-  बाबू मुझे सरप्राइज दो
लड़की- चलो आज तुम्हें मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड से मिलवाती हूं
लड़की का जवाब सुनकर लड़के की बोलती हो गई बंद....


लड़की- सो गया मेरा शोना
लड़का- हां
लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
लड़का- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,
तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend boyfriend jokes in hindil ladka ladki chutkule girl boy viral jokes jija sali comedy jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा-
बेटी- जब भी मैं ऑनलाइन क्लास लेती हूं,
आप कमरे में इधर से उधर मत घूमा करो
पिता- क्यों?
बेटी- मेरी मैडम का ध्यान भटक जाता है....
 

Hindi Chutkule: पति से पत्नी- मैं जहर खा लूंगी, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट


Jokes: एक शादीशुदा आदमी ने भगवान से पूछा ऐसा सवाल, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Girlfriend boyfriend jokes in hindil ladka ladki chutkule girl boy viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं......


पत्नी- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
पति- ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर
जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं....... 
विज्ञापन
Girlfriend boyfriend jokes in hindil ladka ladki chutkule girl boy viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि,
अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई,
तो मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed