अच्छी हवा और खानपान के साथ ही इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसी-मजाक करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बेहद अहम भूमिका होती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते मुस्कुराते रहें। हंसने के लिए आप कोई कॉमेडी मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। हम हंसने में इनकी मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला....
Hindi Jokes : बाबा ने एक शराबी से कहा- ज्यादा दारू पीने से नर्क में जाओगे, मिला गजब का जवाब
एक दिन पिंटू की पत्नी ने पिंटू से पूछा-
पत्नी- अजी, ये बताओ तुमने शादी क्यों की,
पिंटू- ऐसे ही मस्ती के लिए,तू बता तूने शादी क्यों की,
पत्नी- (गुस्से में ) मैंने तो शादी तुम्हारी मस्ती उतारने के लिए की थी।
पतियों को दुख इस बात का नहीं होता है कि
पत्नियां घर का काम करवाती हैं…..
तकलीफ ये है कि…
काम हो जाने के बाद सहेली से फोन पर कहती हैं-
ये आदमी किसी काम का नहीं है…
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा-
“तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं…
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से….?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया-
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि
उनके सिर के सारे बाल गायब हैं…
पत्नी - कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं
या फिर जिसके पास दस लाख रुपए हैं….?
पति - जिसके पास दस बच्चे है…!
पत्नी - वह कैसे….?
पति - जिसके दस बच्चे हैं वह और अधिक नहीं चाहता…
जबकि जिसके पास दस लाख रुपए हैं,
वह और ज्यादा चाहता है….!!