Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Hindi jokes pappu police funny jokes in hindi chor police viral jokes whatsapp new jokes 2026
{"_id":"6a60af535d973848ae0d43a6","slug":"hindi-jokes-pappu-police-funny-jokes-in-hindi-chor-police-viral-jokes-whatsapp-new-jokes-2026-2026-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: सारे कागजात ठीक होने पर भी पुलिस ने पप्पू पर लगाया फाइन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: सारे कागजात ठीक होने पर भी पुलिस ने पप्पू पर लगाया फाइन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनिया चौहान
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:24 PM IST
सार
New Jokes: आज के दौर की व्यस्त और तनावभरी जिंदगी में हंसना-हंसाना भी काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Viral Funny Jokes: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पुलिस- तुम्हारे सारे कागजात ठीक हैं
लेकिन 2000 का फाइन लगेगा
पप्पू- सर, जब सारे कागजात ठीक हैं तो
फाइन किस बात का लगेगा?
पुलिस- तुमने सारे कागज संभाल कर पन्नी में रखे हैं
और पन्नी बैन है......
आधी रात को एक आदमी शराब पीकर
सड़क पर जा रहा था
तभी एक पुलिस वाले ने उसे रोक कर पूछा-
कहां जा रहे हो?
आदमी- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर
प्रवचन सुनने
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे,
पिताजी प्रवचन देंगे?
आदमी- नहीं साहब, मेरी बीवी देगी....
2 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी सब्जी लेने में इतना मोलभाव कर रही थी कि,
पति परेशान हो गया
पति- मेहरबानी करके जल्दी खरीदो,
ऑफिस के लिए लेट हो रहा हूं
पत्नी- तुम बीच में मत बोलो,
जल्दी-जल्दी के कारण ही तुम जैसा पति मिला मुझे
अब सब्जी के मामले में जल्दी नहीं करूंगी......
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
चिंटू (मिंटू से)- देख यार जुआ नहीं खेलते
यह ऐसी आदत है कि इसमें आज जीतेंगे तो कल हारेंगे
परसों जीतेंगे, तो उससे अगले दिन हार जाएंगे
मिंटू- बस यार मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर एक दिन जुआ खेला करूंगा......
साली- आपने मेरी दीदी में क्या देख कर शादी की?
जीजा- कुछ नहीं बस, बचपन से शौक था,
बड़े पंगे लेने का.....
साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो
आपका मंगल कमजोर हो और
भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो....
विज्ञापन
5 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
लड़की- बेबी, कोई प्यार भरी शायरी सुनाओ न
लड़का- लिखे जो खत तुझे,
वो तेरी याद में पापा ने पढ़ लिए
सवेरा जब हुआ तो जूते पड़ गए,
वो राधे वाले बाल, गजनी में बदल गए
शायरी सुनकर लड़की बेहोश.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।