सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पप्पू- मेरे सभी कागज हैं, तो क्यों 2000 का चालान काटा? पुलिस का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 05:53 PM IST
सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Hindi Jokes Pappu Police Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...? 
चिंकू- सर वो गुजर गए...! 
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...? 
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...! 
मास्टर जी- अच्छा, फिर...? 
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना... 
मास्टर जी- अच्छा फिर...? 
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
 

Hindi Jokes Pappu Police Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं, लेकिन चालान बनता है 2000 रुपये का...
पप्पू- पर चालान किस चीज का...?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर पॉलिथीन में रखे हुए हैं और पॉलिथीन बैन है। 
 

Hindi Jokes Pappu Police Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था... 
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
हवलदार- सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।


Funny Jokes: टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो? छात्र का जवाब सुनकर उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Pappu Police Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

Jokes in Hindi: पति ने पत्नी के लिए बनाया सूजी का हलवा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
Hindi Jokes Pappu Police Jokes in Hindi Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed