सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: जीजा- ठंड बहुत पड़ रही है, साली ने दिया गजब का मजेदार जवाब

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 06 Feb 2026 05:03 PM IST
सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। 

विज्ञापन
Jija Sali Chutkule Husband Wife Comedy Jokes Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



जीजा (साली से)- ठंड बहुत पड़ रही है
साली- जिंदा रहने के लिए अपनी पत्नी से बात-बात पर,
लड़ते रहना चाहिए
जीजा- ऐसा क्यों?
साली- क्योंकि वो ऐसा जरूर कुछ बोलेगी की 
आपके तन-बदन में आग लग जाएगी और
आप ठंड से बचे रहेंगे.....


साली- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
जीजा- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'
जीजा की बात सुनकर साली के होश उड़ गए.....

Trending Videos
Jija Sali Chutkule Husband Wife Comedy Jokes Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़की कोक पी रही थी, उसमें एक मच्छर गिर गया
लड़की ने उसे निकाला तो मच्छर बोला- मां
लड़की- तूने मुझे मां क्यों कहा?
मच्छर- क्योंकि मैं तेरी कोक से निकला हूं, मां.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Chutkule Husband Wife Comedy Jokes Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी नई साड़ी लेके आयी और पति से बोली-
जानू कहीं मत जाना, मैं अभी नई साड़ी पहन कर आती हूं
पति- ठीक है जल्दी आना
पत्नी- देखो मैं कैसी लग रही हूं?
पति- बहुत सुंदर, जी कर रहा है तुम्हे गले से लगा लूं
पत्नी- हां वो दुकानदार भी यही बोल रहा था.....


आज के मजेदार जोक्स: कैदी से सिपाही- तेरी फांसी का समय हो गया, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट


Chutkule In Hindi: सुरेश- सर कुछ दिनों की छुट्टी चाहिए, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Jija Sali Chutkule Husband Wife Comedy Jokes Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?
बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये तो
स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं दुर्दशा और
इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो,
ये होगा हमारा दुर्भाग्य
टीचर बेहोश.....


टीचर- पप्पू तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे,
कहां थे?
पप्पू- बर्ड फ्लू हो गया था
टीचर- तुम्हें बर्ड फ्लू, ये तो बर्ड को होता है
पप्पू- आपने मुझे इंसान समझा ही कहां
रोज तो मुर्गा बनाते हो......  
विज्ञापन
Jija Sali Chutkule Husband Wife Comedy Jokes Pati Patni Funny Jokes Joke Of The Day
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed