देसी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं।
देसी जोक्स: साली से जीजा- अगर मेरी लॉटरी लगी तो तुम क्या करोगी? फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी
देसी जोक्स: हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर।
जीजा- अगर मेरी लॉटरी लगी तो तुम क्या करोगी?
साली- आधे पैसे लेकर हमेशा के लिए अपने घर चली जाऊंगी। मैं भी खुश और आप भी खुश।
जीजा- 100 रुपये की लगी है मेरी, ये लो 50 और निकल लो फटाफट।
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं।
जोक्स: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
पप्पू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
सुरेश- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
पप्पू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
सुरेश- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
फनी जोक्स: शादी में पहुंचा दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी…
मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया…
तभी लड़की मुन्ना के पास आई और कहा – भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,
आप अपना मुंह तो बंद कर लो
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)