सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं कि मैं कितनी सुंदर हूं, जीजा का जवाब सुनकर साली के उड़े होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 20 Jun 2026 02:56 PM IST
सार

Hindi Jokes: तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे।

विज्ञापन
Jija sali jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day pati patni desi chutkule
हिंदी जोक्स - फोटो : AI

Comedy Jokes: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे......


साली- अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है,
पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं
जीजा- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और
गलतफहमी होना तो भोलापन है......


जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
साली- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा- जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था.....
Jija sali jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day pati patni desi chutkule
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
पति- 72 फीसदी मेरी जान
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो?
पति- पगली, लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी
जीएसटी भी तो लगता है ना.......
Jija sali jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day pati patni desi chutkule
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक आदमी जो तैरना नहीं जानता था,
गलती से गहरी झील में गिर गया
डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गई
उसने पूरी ताकत से मछली को पानी से बाहर फेंका और बोला
जा, कम से कम तू तो अपनी जान बचा ले....

Jokes: गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया सुरेश, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Chutkule In Hindi: मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा, गोलू का जवाब पढ़कर खूब हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Jija sali jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day pati patni desi chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक बच्चा पड़ोसी के घर जाकर बोला-
पिताजी ने थोड़ी देर के लिए आपका छाता मंगवाया है
पड़ोसी- हां-हां, क्यों नहीं, और कुछ कह रहे थे तुम्हारे पिताजी?
बच्चा- हां, वो कह रहे थे कि अगर वह कमबख्त
न दे तो शर्मा अंकल के यहां से ले आना.......


एक सत्संग के दौरान- संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है
वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है
वो अगले जन्म में भी नारी होगी
इतने में एक माताजी उठ कर जाने लगीं 
संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
माताजी- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है,
तो सत्संग सुन कर क्या फायदा....
विज्ञापन
Jija sali jokes in hindi social media viral jokes and meems joke of the day pati patni desi chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर (स्टूडेंट से)- आज तुमने देर से आने का क्या बहाना ढूंढा?
स्टूडेंट- मैडम आज मैं इतना तेज दौड़कर आया कि,
बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed