सब्सक्राइब करें

Jokes Funny: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 05:59 PM IST
सार

Jokes Funny: अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। 

विज्ञापन
Jokes Funny Majedar chutkule in hindi
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला

Jokes Funny:  हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।
 

Trending Videos
Jokes Funny Majedar chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कबसे वेट कर रही हूं। 
बॉयफ्रेंड- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था। 
गर्लफ्रेंड- अच्छा क्या खाया? 
बॉयफ्रेंड- गालियां
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Funny Majedar chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Comedy Jokes: रिश्तेदार- और बेटा पढ़ाई कैसी चल रही है तुम्हारी? टप्पू ने दिया झन्नाटेदार जवाब
 

Jokes Funny Majedar chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!

Desi Chutkule: लड़की- प्यार अंधा होता है, लड़के ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Jokes Funny Majedar chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली- 400 खुले हैं?
भिखारी- हां हैं मां जी
बुढ़िया- तो उससे कुछ लेकर खा लेना।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed