Jokes in Hindi: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....
Jokes in Hindi: साली: मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? जवाब देते ही जीजा की हुई धुनाई
Jokes in Hindi: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है।
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
साली ने जीजा से पूछा- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद?
जीजा ने कहा- कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए।
फिर साली और पत्नी ने खूब पीटा
Funny Jokes: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की की बात सुनकर हो गया लापता
लड़का- Hello, कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे, तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
Jokes: राजू से सुरेश- यार घरवालों ने घर से निकाल दिया, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
आंटी- बेटी, शादी हो गई तुम्हारी?
लड़की- जी आंटी!
आंटी- लड़का क्या करता है?
लड़की- अफसोस करता है आंटी।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
कमेंट
कमेंट X