Jokes in Hindi: हंसने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल रहती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Jokes: जीजा- तुम्हारी दीदी ने कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं पर एक ही सब्जी है, साली का जवाब सुनकर बोलती बंद
Jokes in Hindi: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं।
जीजा- तुम्हारी दीदी ने कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं पर यहां तो एक ही सब्जी है।
साली- दीदी ने कहा है कि ऑप्शन तो अभी भी दो हैं खाओ या न खाओ।
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई
Funny Jokes: देवर- बर्तन बड़े चमक रहे हैं, धोने के लिए किसका इस्तेमाल कर रहीं? भाभी का जवाब सुनकर हो गया चुप
सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
पति- अगर मैं मर गया तो?
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे?
बेचारा पति अभी भी सदमे में है।
Funny Chutkule: पति और पत्नी गए मार्केट, फिर जो हुआ पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके
गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
बाॅयफ्रेंड- बहन है।
गर्लफ्रेंड- तो फिर इतनी धीमी आवाज में किसलिए?
बाॅयफ्रेंड- तेरी है इसलिए।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
कमेंट
कमेंट X