Chutkule In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......
पति और पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हुआ
पत्नी गुस्से में घर छोड़ कर चली गई,
उसने रास्ते से अपने पति को मैसेज किया-
अपने मोबाइल से मेरा नंबर डिलीट कर देना
उधर से पति का जवाब आया- आप कौन बहनजी........
पति (पत्नी से)- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त तुमने,
वचन दिया था और स्वीकार किया था कि मेरी हर बात मानोगी,
मेरी इज्जत करोगी, फिर अब क्या हुआ?
पत्नी- तब अलग बात थी
पति- अलग कैसे?
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती
पति बेहोश......
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
लड़की- मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं
लड़का- वो तालाब देख रही है
लड़की- हां... क्यों?
लड़का- वो मेरे ही आंसुओं से भरा है.......
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर,
डॉक्टर के पास पहुंची
चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की,
आंखों में आंखें डालीं और कहा-
जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना
खूबसूरत लड़की- पर क्यों?
डॉक्टर- ज्यादा दिमाग मत चलाओ, आई ड्राप डालना है......
डॉक्टर- पिंकी, तुम्हारा वजन बहुत बढ़ गया है,
थोड़ा अपने खाने पर ध्यान दो
पिंकी- डॉक्टर साहब, खाने पर ध्यान देने के कारण ही,
तो ये हाल है......
5 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है
गप्पू- वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)