सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: जब लड़की ने रखा लड़के के लिए व्रत, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 13 Apr 2026 02:26 PM IST
सार

Jokes: जोक्स आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Ladka Ladki Hindi Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule Whatsapp New Jokes Boy Girl Funny Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Jokes In Hindi

Today Funny Jokes: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले ( Funny Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।


लड़की- मैने तुम्हारे लिए व्रत रखा है
लड़का- कुछ खाया?
लड़की- हां जी
लड़का- क्या?
लड़की- वही जो व्रत में खाते हैं,
केला, सेब, अनार, मूंगफली, फ्रुट क्रीम
साबूदाने के पापड़, कुट्टू की पूरी, खीरा
लड़का- बेबी तुम तो बहुत सख्त व्रत रख रही हो 
और कुछ खाने की इच्छा है?
ध्यान रखना कहीं कमजोरी न आ जाए.....
Trending Videos
Ladka Ladki Hindi Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule Whatsapp New Jokes Boy Girl Funny Hindi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
सुरेश की टांगें नीली पड़ गई
डॉक्टर- जहर है, टांगे काटनी पड़ेंगी
डॉक्टर ने टांगे काटकर नकली लगा दी
दो दिन बाद नकली टांगें भी नीली पड़ गई
डॉक्टर- अब बीमारी समझ में आई, जींस रंग छोड़ती हैं.....


चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladka Ladki Hindi Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule Whatsapp New Jokes Boy Girl Funny Hindi Jokes
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पति (पत्नी से)- मैं तुम्हे एक कविता सुनाऊं
पत्नी- हां
पति- पत्नी घर की रानी है, करती अपनी मनमानी है
काम बताओ तो चिढ़ जाएगी, शॉपिंग कराओ तो खिल जाएगी.....

Funny Jokes: पुरानी बीमारी को लेकर डॉक्टर ने राजू से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
 

Funny Chutkule: पति ने पत्नी से लड़ते हुए साली को लेकर कह दी ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Ladka Ladki Hindi Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule Whatsapp New Jokes Boy Girl Funny Hindi Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
अपने दोस्त के साथ गांव का एक भोला-भाला लड़का, 
शहर में एक शादी के रिसेप्शन में गया 
अंदर जाकर वो बहुत सारे सलाद के आइटम देखकर बोला-
अभी तो सब्जी भी नहीं बनी है, कटी धरी है भाई.....


एक कंजूस पिता का बेटा,
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए,
खर्च किए तुने?
बेटा- 500 रुपए 
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी..... 
विज्ञापन
Ladka Ladki Hindi Jokes Boyfriend Girlfriend Chutkule Whatsapp New Jokes Boy Girl Funny Hindi Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
चिंटू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का 
चिंटू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई..... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed