Latest Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में इंसान बढ़ते काम की वजह से मानसिक तनाव का शिकार हो रहा है। इसलिए अगर हम सेहतमंद रहना है तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। दिली की गंभीर बीमारियों से भी बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम कभी भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Latest Jokes: गर्लफ्रेंड ने जब बॉयफ्रेंड से पूछा- ऑयली स्किन से छुटकारा पाने का उपाय, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है… बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा।
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई और फिर ब्रेकअप
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना, पहला लड़का- नहीं लाऊंगा,
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बद्द्तमीज़ आप खुद ले लो, और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना।
लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ,
दोस्त- क्यों?
लड़का- जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये बावली ‘चाकू’ लेके पीछे पड़ गई है।
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान...