हंसना हर इंसान के लिए उतना ही जरूरी है जितना अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार समय निकालकर जरूर हंसी-मजाक करना चाहिए। अगर आप भी जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप हंसी-मजाक नहीं करते हैं और हमेशा चिंतित रहते हैं, तो इससे मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां आपको अपना शिकार बना सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे...........
Latest Jokes in Hindi: चिंटू ने पिंटू से कहा- यार मुझे धमकी भरा खत मिला है, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड ने प्यार से एडमिन के सीने पे सर रखा और बोली-
जानू, तुम्हारा दिल कितना मुलायम है
एडमिन- वो दिल नहीं है पगली…
तम्बांकू की पुडिया है…. खाएगी…
एक खूबसूरत लड़की बस स्टैंड पर खडी थी….
एक नौजवान बोला- चांद तो रात में निकलता हैं,
आज दिन में कैसे निकल आया….?
लड़की बोली- अरे उल्लू तो रात को बोलता था,
आज दिन में कैसे बोल रहा हैं…
पत्नी ने डॉक्टर से कहा-
डॉक्टर साहब मेरे पति नींद में बड़बड़ाते है
डॉक्टर ने कहा- इसका कोई इलाज नहीं हैं
पत्नी बोली- कम से कम ऐसी कोई दवा तो उनको दीजिए….
जिससे उनका बड़बड़ाना साफ सुन सकूं
टीचर - मिंटू , अगर तुम्हारे पास पंद्रह सेब हों
जिनमें से
छ: तुम रिंकी को दे दो ,
चार पिंकी को दे दो
और पांच मिन्की को दे दो तो तुम्हें क्या मिलेगा ?
आकाश- सर, मुझे तीन नई गर्लफ्रेंड मिलेगी