फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले

Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 17 Aug 2026 08:38 PM IST
सार

Viral Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Majedar Chutkule Jokes Of The Day In Hindi Share On Whatsapp Comedy Jokes funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Viral Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को हंसा सकते हैं।



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश

 

Majedar Chutkule Jokes Of The Day In Hindi Share On Whatsapp Comedy Jokes funny jokes hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।
 

Majedar Chutkule Jokes Of The Day In Hindi Share On Whatsapp Comedy Jokes funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है ?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए।
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले...

Funny Jokes In Hindi: शादी के मण्डप में दूल्हा बने ऑटो वाले ने दुल्हन से कही ऐसी बात, पढ़कर आप भी हंस पड़ेंगे
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Majedar Chutkule Jokes Of The Day In Hindi Share On Whatsapp Comedy Jokes funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

Funny Chutkule: लड़की से लड़का- अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

विज्ञापन
Majedar Chutkule Jokes Of The Day In Hindi Share On Whatsapp Comedy Jokes funny jokes hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए, जिससे पति की उम्र लंबी हो...?
तांत्रिक- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो...!!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed