सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: कैदी ने सुनाई जेलर को शायरी, सुनकर उड़ गए उसके होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 AM IST
सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Most Funny Jokes In Hindi Jailor Kaidi funny jokes Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Hindi Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Viral Funny Jokes

Today Funny Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।



जेलर (कैदी से)- सुना है तुम शायर हो
कोई अच्छी सी शायरी सुनाओ यार
कैदी- गम-ए-उलफत में जो कटी जिंदगी हमारी
जिस दिन हुई जमानत, जिंदगी खत्म तुम्हारी.......

Trending Videos
Most Funny Jokes In Hindi Jailor Kaidi funny jokes Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Hindi Chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी के मायके से वापस आते ही दरवाजा खोलते ही
हंसने लगा पति
पत्नी- ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति- गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत आए,
तो उसका सामना हंसते हुए करना...


पत्नी- जमाना कितना खराब होता जा रहा है
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- अखबार में खबर है कि एक आदमी ने 
अपनी पत्नी को बेच डाला
पति- कितने में?
पत्नी- एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी 
तो ऐसा नहीं करोगे
पति- मैं भला साइकिल का क्या करुंगा......
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Funny Jokes In Hindi Jailor Kaidi funny jokes Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Hindi Chutkule
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- क्या सबूत है कि जब एक्सीडेंट हुआ,
तब तुम कार तेज नहीं चला रहे थे?
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था
जज- ओह छोड़ दो इस मासूम को,
ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता....

Jokes: स्कूल न आने पर राजू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, पढ़कर लगाएंगे ठहाके


Jokes: बॉस से सेक्रेटरी- सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी नजरों से क्यों देखती है? वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Most Funny Jokes In Hindi Jailor Kaidi funny jokes Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Hindi Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक महिला साधु बाबा के पास गई और बोली- 
बाबा आपने एक प्रवचन में कहा था कि,
अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है,
पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं 
कि मैं कितनी सुंदर हूं,
तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करू? 
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और
गलतफहमी होना कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है......


एक महिला बाबा के पास जाती है
महिला (बाबा से)- मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते
पडिंत- जिसे प्रेम करते हो, उसे स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए
महिला- एक बार छोड़ा था बाबा, पड़ोसन के घर बैठे मिले....  
विज्ञापन
Most Funny Jokes In Hindi Jailor Kaidi funny jokes Jija Sali Viral Jokes Pati Patni Hindi Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांगा
बॉस नाराज होते हुए बोला- अपनी औकात देखी है,
जितनी तुझे सैलेरी मिलती है,
उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा
सुरेश-  अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती है,
तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed