सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: शादीशुदा आदमी ने मंदिर जाकर भगवान से पूछा सवाल, पढिए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 15 May 2026 04:47 PM IST
सार

Funny Jokes: हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Most funny jokes in hindi pati patni new jokes joke of the day jija sali chutkule ladka ladki viral jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik

Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......


एक शादीशुदा आदमी मंदिर जाकर भगवान से पूछता है-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?
Most funny jokes in hindi pati patni new jokes joke of the day jija sali chutkule ladka ladki viral jokes
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....


लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...
Trending Videos
Most funny jokes in hindi pati patni new jokes joke of the day jija sali chutkule ladka ladki viral jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए,
तो मुझे पापा मत कहना
कुछ दिन बाद
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू?
चिंटू- दिमाग खराब मत कर रमेश,
तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो....

Funny Chutkule: पिंकी- आप हमेशा अपनी कंपनी में शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं? बॉस ने दिया गजब का जवाब

Jokes: तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most funny jokes in hindi pati patni new jokes joke of the day jija sali chutkule ladka ladki viral jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- जीजा जी आप एक हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते है?
जीजा- कम से कम 50 से 60 बार
साली- ये कैसे हो सकता है?
जीजा- अरे मैं नाई जो हूं...


जीजा (साली से)- आपके गांव में सबसे मशहूर चीज क्या है?
साली- एक ही चीज मशहूर थी जीजा जी, वो भी आप ले गए...
विज्ञापन
Most funny jokes in hindi pati patni new jokes joke of the day jija sali chutkule ladka ladki viral jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है-
तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने
मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली-
तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed