Mystery Of Toxic Lady: क्या कभी आपने सोचा है कि कोई इंसान एक ‘केमिकल बम’ बन सकता है? आप सोच रहे होंगे कि ऐसा आखिर कैसे हो सकता है। लेकिन इस तरह का मामला हकीकत में सामने आया था, जब एक इंसान की मौजदूगी से फिजा में जहर घुलने लगा और इस इंसान के संपर्क में आते ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी। सुनने में ये काफी फिल्मी लग रहा होगा, लेकिन एक बार एक महिला कुछ ऐसी ही स्थिति का कारण बन गई थी। यह महिला मरते-मरते भी कई लोगों की जिंदगी दाव पर लगा गई थी। यही वजह रही कि इसे दुनिया की 'जहरीली औरत' के नाम से जाना जाता है।
{"_id":"65c87e87697d1b53a809b8dc","slug":"mystery-of-toxic-lady-the-poisonous-woman-who-fainted-many-people-around-her-2024-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉक्सिक वुमन: दुनिया की जहरीली औरत की अनसुलझी कहानी, जिसके पास आते ही बेहोश हो गए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
टॉक्सिक वुमन: दुनिया की जहरीली औरत की अनसुलझी कहानी, जिसके पास आते ही बेहोश हो गए लोग
Sun, 11 Feb 2024 01:42 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Mystery Of Toxic Lady
- फोटो : x/@CreepyOrg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hospital
- फोटो : istock
बात 1994 की है, जब अमेरिका के कैलिफोर्निया की ग्लोरिया रामिरेज को मीडिया ने ‘टॉक्सिक वुमन’ करार दिया था। दरअसल, ग्लोरिया के कॉन्टैक्ट में आते ही रिवरसाइड जनरल हॉस्पिटल के कई स्टाफ बेहोश हो गए थे। बताया जाता है कि ग्लोरिया को सर्वाइकल कैंसर के अंतिम स्टेज में होने की वजह से इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। इसी दौरान उनके कॉन्टैक्ट में आए कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े।
Fainted
- फोटो : istock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले एक नर्स ने उनके शरीर से लहसुन जैसी अजीब सी गंध आने के बारे में बताया था। इसके बाद डॉक्टरों और नर्सों सहित कई चिकित्सा कर्मियों को महिला के पास जाने पर चक्कर और मितली जैसा महसूस होने लगा और कई तो बेहोश होकर गिर भी गए। वहीं कुछ का कहना था कि उनके मुंह में धातु जैसा स्वाद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
blood
- फोटो : istock
इतना ही नहीं बाद में हालात इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल को पूरा इमरजेंसी वार्ड खाली कराना पड़ा था। ऐसे में आनन-फानन में खतरनाक सामग्री की जांच करने वाली टीम को बुलाया गया, लेकिन उन्हें भी कोई ठोस वजह समझ नहीं आई। बाद में पता चला कि इस अजीब स्थिति के पीछे ग्लोरिया का खून था, जो बेहद जहरीला हो चुका था।
विज्ञापन
Hospital
- फोटो : istock
डॉक्टरों के ने बताया कि ग्लोरिया के खून में एक असामान्य रासायनिक संरचना पाई गई थी और नसें अजीब तैलीय पदार्थ से भर चुकी थीं, जिसे डाइमिथाइल सल्फोक्साइड (डीएमएसओ) के रूप में पहचाना गया था। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स ग्लोरिया को बचा नहीं सके। लेकिन ग्लोरिया के जहरीले खून की गुत्थी आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। हालांकि उनके खून में डीएमएसओ की मौजूदगी की एक वजह कैंसर ट्रीटमेंट भी बताई गई।