फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, छठा विश्व कप जीतने उतरेगी U19 टीम इंडिया

Sun, 11 Feb 2024 07:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 11 Feb 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 February 2024 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, भारत के युवा क्रिकेटर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 February 2024 Updates On Amar Ujala
राज्यसभा में पीएम मोदी - फोटो : sansad tv youtube

पीएम मोदी आज झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान 7,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। झाबुआ से पीएम मोदी पूरे देश की आदिवासी बहुल लोकसभा सीटों को टारगेट करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 February 2024 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC

छठा विश्व कप जीतने उतरेगी टीम इंडिया
भारत के युवा क्रिकेटर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इसके बाद कुछ के करियर को उड़ान भरने के लिए पंख मिलेंगे जबकि कुछ गुमनामी में चले जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 February 2024 Updates On Amar Ujala
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तय समय से पहले लग सकता है विराम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है। गठबंधन का बिखरता कुनबा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यात्रा को तय समय से पहले ही समेटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 February 2024 Updates On Amar Ujala
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI

कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से किया बाहर
कल्कि धाम पीठाधीश्वर और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आचार्य कृष्णम पार्टी नेतृत्व को खरी-खरी सुनाते रहे हैं। उन्होंने राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समर्थन करते हुए कांग्रेस के बहिष्कार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed