सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: बैंगन की सब्जी देखकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Feb 2026 09:59 AM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule devar bhabhi comedy jokes jija sali new jokes
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik

Funny Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



बैंगन की सब्जी देखकर पति ने पत्नी से कहा-
पति- फिर बैंगन बना दिया, तुम्हें मालूम नहीं
ज्यादा बैंगन खाने से आदमी अगले जन्म में गधा बनता है
पत्नी- ये बात तो तुमको पिछले जन्म में सोचनी चाहिए थी......


पति (पत्नी से)- शादीशुदा आदमी की जिंदगी,
कश्मीर जैसी होती है
पत्नी- अच्छा यानि जन्नत जैसी
पति- जन्नत तो है, लेकिन आंतक भी कम नहीं.....

Trending Videos
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule devar bhabhi comedy jokes jija sali new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन के बाद पप्पू ने पूछा डॉक्टर से सवाल-
डॉक्टर साहब, क्या अब मैं रोगमुक्त हूं? 
डॉक्टर - बेटा डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्रगुप्त हूं.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule devar bhabhi comedy jokes jija sali new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास- मुझे देख कर तुम्हें क्या याद आता है?
दामाद- अब क्या बोलूं?
सास- जो भी मु़झे देखकर तुम्हें याद आए
दामाद- भूत-पिशाच निकट नहीं आवे, 
महावीर जब नाम सुनावे.....


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- डॉक्टर ने मुझे 1 महीना आराम करने के लिए कहा है, पति ने दिया गजब का जवाब


Jokes: अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है, साधु की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए

Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule devar bhabhi comedy jokes jija sali new jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अंकल (चिंटू से)- रात को कितने बजे सोते हो बेटा?
चिंटू- किताब उठा लू तो 9 बजे और फोन उठा लू तो 2 बजे
चिंटू की बात सुनकर अंकल की बोलती बंद हो गई....


गांव के एक चाचाजी अस्पताल में भर्ती थे,
बोतल चढ़ाने के लिए नर्स आई
चाचाजी ने नर्स से पूछा- ये किस की बोतल है?
नर्स- इसके अंदर विटामिन होते हैं,
जिससे आपको भोजन जितनी शक्ति मिलेगी
चाचाजी- इसके बाद मुझे छाछ की बोतल चढ़ा देना, 
मुझे भोजन करने के बाद छाछ पीने की आदत है......
विज्ञापन
Pati patni funny jokes husband wife desi chutkule devar bhabhi comedy jokes jija sali new jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- 'हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ?
पप्पू- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है
पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed