Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..
Jokes in Hindi: पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? चोर का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं।
पत्नी ने देखा ऐसा सपना कि पति बोला वापस सो जाओ
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?”
पति- बोलो! क्या हुआ?”
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए...?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी,
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!
Jokes: अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है, साधु की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए
पति- जज साहिब, मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए वो बर्तन फेंक कर मारती है?
जज- बर्तन अभी मारना शुरू किया है या पहले से ही मार रही है।
पति- पहले से ही
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है।
Funny Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? मरीज का जवाब सुनकर बेहोश
एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चे ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)