सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: सास से बहू- कहीं इनका किसी और लड़की से चक्कर तो नहीं चल रहा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Feb 2026 10:27 AM IST
सार

Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Saas Bahu Chutkule Pati Patni Viral Jokes Sasur Damad New Jokes Jija Sali Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes In Hindi : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....



बहू (सास से)- मांजी ये अभी तक नहीं आए?
कहीं किसी और लड़की के साथ तो......
सास- अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो.....

Trending Videos
Today Funny Jokes Saas Bahu Chutkule Pati Patni Viral Jokes Sasur Damad New Jokes Jija Sali Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश से राजू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है

सुरेश- वो कैसे?
राजू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल,
अधूरी रह गई तो पागलखाना.....



पप्पू- चल घूमने चलते हैं, चल रहा है क्या?
गप्पू- कहां चले?
पप्पू- कब्रिस्तान चलते हैं
गप्पू- पागल है क्या, वो भी कोई घूमने की जगह है क्या?
पप्पू- लोग वहां जाने के लिए मर रहे हैं और तू नखरे कर रहा है........
विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Saas Bahu Chutkule Pati Patni Viral Jokes Sasur Damad New Jokes Jija Sali Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू को फायर ब्रिगेड में नौकरी मिल गई
एक औरत ने फोन किया- हैल्लो, मेरे घर में आग लग गयी है
पप्पू- आपने पानी डाला?
औरत- हां, पर फिर भी आग बुझी ही नहीं
पप्पू- पगली, फिर हम वहां आकर क्या करेंगे?
हम भी तो पानी ही डालेंगे न......

Funny Chutkule: बैंगन की सब्जी देखकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी


Hindi Chutkule: गर्लफ्रेंड की याद में नदी किनारे उदास बैठा चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Today Funny Jokes Saas Bahu Chutkule Pati Patni Viral Jokes Sasur Damad New Jokes Jija Sali Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- ठंड बहुत पड़ रही है
पति- जिंदा रहने के लिए अपनी पत्नी से बात करते रहना चाहिए
पत्नी- ऐसा क्यों?
पति- क्योंकि वो ऐसा जरूर कुछ बोलेगी की 
आपके तन-बदन में आग लग जाएगी और आप 
ठंड से बचे रहेंगे
पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती बंद हो गई.....


पति- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं
पत्नी- तो क्या मैं आपसे प्यार नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो?
पत्नी- जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो.....
विज्ञापन
Today Funny Jokes Saas Bahu Chutkule Pati Patni Viral Jokes Sasur Damad New Jokes Jija Sali Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक पुलिसवाला चौराहे पर चेकिंग कर रहा था
पुलिसवाला (पप्पू से)- इस बैग में क्या है?
पप्पू- बताते हैं
पुलिसवाले ने फिर से पूछा- अरे क्या है इसमें?.
पप्पू- बताते हैं... बताते हैं
पुलिसवाले ने तुरंत मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया
उन्होंने जैसे ही बैग को खोला
हवलदार बोला- साहब इसमें तो बतासे हैं
पुलिसवाला (पप्पू से) - इसमें बतासे हैं तो,
इतनी देर से तू बोल क्यों नहीं रहा था?
पप्पू - इत्ती देल से यही तो बता लहा था, ती इतमें बताते हैं 
सुनकर पुलिसवाला बेहोश....... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed