सब्सक्राइब करें

Jokes: इंटरनेट न चलने पर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Feb 2026 11:32 AM IST
सार

Viral Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
Most Funny Jokes In Hindi jija sali jokes pati patni desi chutkule devar bhabhi latest jokes ladka ladki jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



राजू- यार रात मेरा इंटरनेट नहीं चल रहा था
सुरेश- फिर क्या हुआ?
राजू- तो मैं घरवालों के पास जाकर बैठ गया, 
तब मुझे पता चला कि, अच्छे लोग हैं यार वो......

Trending Videos
Most Funny Jokes In Hindi jija sali jokes pati patni desi chutkule devar bhabhi latest jokes ladka ladki jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
लड़का- बाबा मौनव्रत किसे कहते हैं
साधु- जब हम कई साल नहीं बोलते हैं,
उसे मौनव्रत कहते हैं
लड़का- बाबा, हम लोग उसे शादी कहते हैं.....


पंडित- तुम्हारे हाथ में गर्लफ्रेंड की कोई रेखा नहीं है
लड़का- पंडित जी, पांव में देख लो शायद वहां हो..... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Most Funny Jokes In Hindi jija sali jokes pati patni desi chutkule devar bhabhi latest jokes ladka ladki jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल गया
नर्स- लंबी-लंबी सांस लो
चिंटू ने लंबी-लंबी सांस ली
नर्स- कैसा महसूस हो रहा है
चिंटू- कौन-सा पर्फ्यूम लगा कर आई हो?
मजा ही आ गया.....


Funny Chutkule: बैंगन की सब्जी देखकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी


Comedy Jokes: सास से बहू- कहीं इनका किसी और लड़की से चक्कर तो नहीं चल रहा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Most Funny Jokes In Hindi jija sali jokes pati patni desi chutkule devar bhabhi latest jokes ladka ladki jokes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
राजू (श्याम से)- यार Whatsaap पर एक लड़की मुझसे कह रही थी,
यू आर नाइस गाय
श्याम- फिर क्या हुआ?
राजू- मैने भी कह दिया- यू आर नाइस भैंस
पता नहीं क्यों अब उसकी Dp नहीं दिख रही मुझे.....


पप्पू- तुम रोज पी के घर जाते हो,
भाभी तुझे कुछ कहती नहीं क्या?
गप्पू- कहती है न, कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे दोस्तों को.... 
विज्ञापन
Most Funny Jokes In Hindi jija sali jokes pati patni desi chutkule devar bhabhi latest jokes ladka ladki jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का (लड़की से)- इलेक्शन की डेट फिक्स हो गई है
लड़की- तो क्या हुआ
लड़का- उस दिन पता चल जाएगा कि मोहल्ले की 
कौन-कौन सी लड़कियां 18 साल की हो गयी हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed