सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Rojgar Mela 2026: Job Fairs Across 20+ Cities Offer Big Opportunities

UP Rojgar Mela: यूपी में निकलीं 98000+ नौकरियां, 20+ शहरों में लगेगा रोजगार का महाकुंभ; इस डेट तक भरें फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 18 Feb 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। फरवरी महीने में राज्य के कई जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी पा सकते हैं।

UP Rojgar Mela 2026: Job Fairs Across 20+ Cities Offer Big Opportunities
UP Rojgar Mela 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में फ्रेशर और अनुभवी दोनों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 28 फरवरी तक राज्य के विभिन्न शहरों में 20 से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में 98000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

Trending Videos


उम्मीदवार डेट और वेन्यू के अनुसार पूरी सूची देखकर अपने नजदीकी स्थल पर पहुंच सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पहले से ही rojgaarsangam.up.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, मेले के स्थल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि बिना पूर्व पंजीकरण वाले उम्मीदवार भी मौके का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजगार मेले में जाने से पहले रखें ध्यान

  • सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट साथ लेकर जाएं।
  • जरूरी अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी रखें।
  • अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जरूर साथ रखें।
  • 2-3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
  • चयन होने की स्थिति में इन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
  • अधिक जानकारी के लिए रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन रोजगार मेलों में 10वीं पास, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी श्रेणी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अलग-अलग कंपनियां और सेक्टर अपनी आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
 
तारीख वैकेंसी जगह पता
19 फरवरी 2026 900 देवरिया NSIC लाइवलीहुड बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर, सीसी रोड, SBI के बगल में
20 फरवरी 2026 541 प्रतापगढ़ सरयू इंद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, संग्रामगढ़
21 फरवरी 2026 4034 प्रयागराज विवेकानंद निजी आईटीआई, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव
21 फरवरी 2026 484 गोरखपुर राजकीय आईटीआई चरगावा
21 फरवरी 2026 464 गोंडा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करनैलगंज
21 फरवरी 2026 395 चंदौली गवर्नमेंट आईटीआई रेवसा
21 फरवरी 2026 1560 कानपुर नगर डीबीएस कॉलेज, गोविंद नगर
21 फरवरी 2026 975 पीलीभीत उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय
23 फरवरी 2026 346 उन्नाव चौधरी खजान सिंह कॉलेज
24-26 फरवरी 2026 11890 मेरठ आईटीआई विश्वविद्यालय, गंगानगर
24 फरवरी 2026 4223 मुरादाबाद पॉलीटेक्निक परिसर, कॉठ रोड
25 फरवरी 2026 8631 मिर्जापुर जीडी बिनानी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज
25 फरवरी 2026 500 भदौही जिला रोजगार कार्यालय, ज्ञानपुर
25 फरवरी 2026 18020 सहारनपुर क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय व सरकारी आईटीआई
25 फरवरी 2026 9442 गौतमबुद्ध नगर विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा
25 फरवरी 2026 1124 महोबा वीरभूमि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज
26 फरवरी 2026 6448 अमेठी रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
26 फरवरी 2026 4933 झांसी बुन्देलखंड महाविद्यालय
26 फरवरी 2026 6338 अयोध्या एमबीए विभाग, आईटीआई कैंपस, डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय
26 फरवरी 2026 6341 आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज
27 फरवरी 2026 1160 उन्नाव विरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, बंथर
27 फरवरी 2026 5945 रायबरेली कर्मयोगी डिग्री कॉलेज
28 फरवरी 2026 450 कानपुर नगर नारायण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गंगागंज पनकी
28 फरवरी 2026 50 बुलंदशहर जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
28 फरवरी 2026 3231 जौनपुर जिला सेवायोजन कार्यालय
28 फरवरी 2026 50 गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  • यदि नए यूजर हैं तो पहले नया पंजीकरण (New Registration) करें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और शैक्षणिक विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर जॉब फेयर/रोजगार मेला सेक्शन में जाएं।
  • अपनी योग्यता और जिले के अनुसार मेला चुनें।
  • आवेदन कन्फर्म करें और भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट अपने पास रख लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed