सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply Online for Worker Posts Before the Last Date

UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी आंगनवाड़ी में निकलीं ढेरों नौकरियां, 12वीं पास महिलाएं अभी करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 16 Feb 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Anganwadi Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए  नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply Online for Worker Posts Before the Last Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

UP Anganwadi Bharti 2026: महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2026 राज्य के विभिन्न जनपदों में निकाली गई है। यह भर्ती आंगनवाड़ी केंद्रों पर रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है, जो भी महिला अभ्यर्थी नौकरी की तलाश में हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

Trending Videos

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का नाम कुल रिक्तियां अंतिम तिथि
सहारनपुर 23 03/03/2026
मिर्जापुर 159 27/02/2026
बलिया 13 27/02/2026
जालौन 6 21/02/2026
फतेहपुर 25 21/02/2026
उन्नाव 27 19/02/2026
मुजफ्फरनगर 74 19/02/2026

आवेदन की सभी शर्तें

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए अभ्यर्थी का सामान्यतः 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है, हालांकि यह योग्यता जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की जा सकती है। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए जहां के लिए पद निकाला गया है। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाती है।

 
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए लगभग 35 से 40 वर्ष तक हो सकती है, जो जिले के विज्ञापन के अनुसार तय होती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

चयन प्रक्रिया

आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर चयन मुख्य रूप से शैक्षिक अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार किया जाता है। किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आमतौर पर नहीं होती। मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है, जहां उनके प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिए गए New Anganwadi Recruitment Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed