RBI Vacancy 2026: आरबीआई में निकली ग्रेजुएट्स के लिए शानदार भर्ती, 650 पदों पर होगा चयन; 78,640 तक मिलेगा वेतन
RBI Assistant Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतन मिलेगा, जो अधिकतम 78,640 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
RBI Assistant Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2026 में सहायक (Assistant) के 650 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 8 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री।
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल उत्तीर्ण अंक पर्याप्त।
- कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का कार्यसाधक ज्ञान आवश्यक।
- संबंधित राज्य/भर्ती कार्यालय की स्थानीय भाषा में दक्षता।
- पूर्व सैनिकों के लिए: कम से कम 15 वर्ष की रक्षा सेवा पूर्ण की हो या पूर्व सैनिक के रूप में मान्यता प्राप्त हो।
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अर्थात अभ्यर्थी की आयु निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा, जो 29,000-78,640 रुपये के वेतनमान (भत्तों सहित) के अंतर्गत होगा। विभिन्न भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन लगभग 58,514 रुपये (एचआरए को छोड़कर) तक पहुंच सकता है, जो समय-समय पर नियमानुसार बढ़ता भी है।
नोट करें तिथियां
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा शुल्क भुगतान शुरू | 16 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान की अंतिम तिथि | 8 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (संभावित) | 11 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन मुख्य परीक्षा (संभावित) | 07 जून 2026 |
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये के साथ 18% जीएसटी आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन (EXS) उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये सूचना शुल्क निर्धारित है, जिस पर 18% जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा। आरबीआई कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की परीक्षा होगी, जिसमें कुल 100 अंक निर्धारित होंगे और इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- मुख्य परीक्षा (Mains): यह भी वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी, जो कुल 200 अंकों की होगी और इसके लिए 135 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। अंतिम मेरिट सूची के लिए मुख्य परीक्षा के अंक जरूरी होंगे।
- भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): उम्मीदवार को जिस राज्य/भर्ती कार्यालय के लिए आवेदन किया है, उसकी आधिकारिक या स्थानीय भाषा में दक्षता साबित करनी होगी। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।
- अंतिम चयन: मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) में उत्तीर्ण होने के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।