सब्सक्राइब करें

HR Interview Question: आप भी बार-बार बदलते हैं जॉब? इंटरव्यू में इन पॉइंट्स के साथ दें स्मार्ट जवाब

एम्मा वाल्डमैन हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 16 Feb 2026 01:18 PM IST
सार

Frequent Job Change: आज के समय में करियर ग्रोथ और बेहतर अवसरों की तलाश में कई लोग नौकरी बदलते हैं। लेकिन इंटरव्यू के दौरान जब बार-बार जॉब बदलने का कारण पूछा जाता है, तो घबराने की बजाय आत्मविश्वास के साथ अपने फैसले के सकारात्मक और स्पष्ट कारण बताना जरूरी होता है।

विज्ञापन
HR Interview Question: Why Do You Change Jobs Frequently? Here’s How to Answer Smartly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

HR Interview Question: आजकल युवाओं में कम समय में नौकरी बदलने का चलन बढ़ गया है, जिसे 'जॉब हॉपिंग' कहा जाता है। इसके पीछे बेहतर वेतन, सकारात्मक कार्य संस्कृति, सीखने के अधिक अवसर या मानसिक संतुलन जैसे कई वजहें हो सकते हैं। हालांकि बार-बार नौकरी बदलना हमेशा सकारात्मक नहीं माना जाता, लेकिन यदि किसी ठोस वजह से ऐसा किया गया हो, तो इंटरव्यू में उसे स्पष्ट, ईमानदार और पेशेवर तरीके से समझाना जरूरी है।



अपने निर्णय को शिकायतों के बजाय सीख, कौशल-विकास और कॅरिअर ग्रोथ से जोड़कर प्रस्तुत करें तथा यह भरोसा दिलाएं कि अब आप स्थिरता और दीर्घकालिक योगदान के लिए तैयार हैं।

Trending Videos
HR Interview Question: Why Do You Change Jobs Frequently? Here’s How to Answer Smartly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विकास पर ध्यान दें

अपने हर निर्णय को इस नजरिये से समझाएं कि वह आपको आगे बढ़ाने वाला कदम था, जहां आपने नई जिम्मेदारियां संभालीं, कुछ नया सीखा और अपने कॅरिअर की दिशा को और स्पष्ट किया। यह दिखाएं कि बदलाव आवेग में नहीं, बल्कि विकास और बेहतर अवसरों की सोच के साथ किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
HR Interview Question: Why Do You Change Jobs Frequently? Here’s How to Answer Smartly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

स्थानांतरणीय कौशल पर जोर दें

अलग-अलग कार्य परिवेशों में काम करने का अनुभव व्यक्ति को केवल नया काम ही नहीं सिखाता, बल्कि उसे परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना भी सिखाता है। इसलिए यह बताना महत्वपूर्ण है कि विभिन्न संगठनों या भूमिकाओं में काम करते हुए आपने विविध कौशल विकसित किए। इससे आपकी अनुकूलन क्षमता, लचीलापन और सीखने की तत्परता स्पष्ट होती है, जो किसी भी संगठन के लिए मूल्यवान गुण हैं।

HR Interview Question: Why Do You Change Jobs Frequently? Here’s How to Answer Smartly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ईमानदार रहें, लेकिन रणनीतिक भी

यदि नौकरी छंटनी या पुनर्गठन के कारण गई हो, तो इंटरव्यू में इसे स्पष्ट और सीधे शब्दों में बताएं कि यह व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं, बल्कि संगठन का निर्णय था। हां, यदि आपने बेहतर अवसर के लिए नौकरी बदली, तो इसे सीख और विकास से जोड़कर समझाएं और बताएं कि आपने क्या नया सीखा और अब आप ऐसी भूमिका चाहते हैं, जहां लंबे समय तक स्थिर रहकर सार्थक योगदान दे सकें। इससे आपका निर्णय परिपक्व और विचारपूर्वक लिया गया लगेगा।

विज्ञापन
HR Interview Question: Why Do You Change Jobs Frequently? Here’s How to Answer Smartly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

प्रतिबद्धता दिखाएं

इंटरव्यू के दौरान यह स्पष्ट करें कि जिस नई भूमिका के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, वह आपके दीर्घकालिक कॅरिअर लक्ष्य का हिस्सा है। समझाएं कि इस पद की जिम्मेदारियां, सीखने के अवसर और संगठन की दिशा आपके भविष्य की योजनाओं से मेल खाती हैं। बताएं कि आप यहां अपने कौशल को स्थायी रूप से विकसित करना चाहते हैं और लंबे समय तक जुड़कर योगदान देना चाहते हैं। इससे नियोक्ता को यह भरोसा होता है कि आप बार-बार नौकरी बदलने की मानसिकता नहीं रखते, बल्कि स्थिरता के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed