{"_id":"69928ca5c9fabd1e390b0ed9","slug":"up-police-si-and-asi-typing-test-2026-admit-card-released-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police Typing Test 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 से, जारी हुआ प्रवेश पत्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Typing Test 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 से, जारी हुआ प्रवेश पत्र
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार
UP Police Typing Test Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 21 फरवरी से आयोजित होगी।
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Trending Videos
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब होगी परीक्षा?
जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट का आयोजन गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और प्रयागराज में 21 और 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 921 रिक्त पदों को भरा जाएगा।