सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   CSC Recruitment 2026: Apply for 252 Aadhaar Operator/Supervisor Posts, Only 12th Pass Required

CSC: आधार ऑपरेटर सुपरवाइजर के 252 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भर सकते हैं फॉर्म; केवल एक शर्त पूरी करना अनिवार्य

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 14 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

CSC Recruitment 2026: सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने 252 आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, बस निर्धारित योग्यता और शर्तें पूरी करनी होंगी।

CSC Recruitment 2026: Apply for 252 Aadhaar Operator/Supervisor Posts, Only 12th Pass Required
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

CSC Recruitment: सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया ने 252 आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CSC e-Governance की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 है।

Trending Videos

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) पास, या मैट्रिक के बाद 2 वर्षीय ITI, या मैट्रिक के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना जरूरी है। संबंधित राज्य द्वारा अर्ध-कुशल श्रमिकों के लिए तय की गई न्यूनतम मजदूरी भी लागू होगी।

अनिवार्य प्रमाणन: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास UIDAI द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसने आधिकारिक प्रशिक्षण और परीक्षा पास की हो।

इन राज्यों में होगा चयन

  • आंध्र प्रदेश
  • असम
  •  बिहार
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • गुजरात
  • हरयाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • झारखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • लद्दाख
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • नगालैंड
  • ओडिशा
  • पुडुचेरी
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • सिक्किम
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • उतार प्रदेश।
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक CSC जॉब पोर्टल पर career.csccloud.in जाएं।
  • अपने CSC VLE क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन/रजिस्टर करें, या नया खाता बनाएं।
  • अब “आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर - जिला” पोस्ट खोजें (या “आधार राजस्थान” कीवर्ड से खोजें)।
  • नौकरी से जुड़ी सभी विवरण, पात्रता और नियम-शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed