RRB NTPC Exam 2026: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 16 मार्च से; जानें एग्जाम पैटर्न औप चयन प्रक्रिया
RRB NTPC Exam 2026: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 16 मार्च से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए विभिन्न गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि परीक्षा पैटर्न, अंक वितरण और चयन प्रक्रिया क्या होगी, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
विस्तार
RRB NTPC Exam Date 2026 OUT: आरआरबी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के लिए CBT-1 परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित हो चुकी है। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब निर्धारित तिथियों पर CBT-1 में बैठ सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,810 उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।
कब होगा एग्जाम?
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर सीबीटी-1 परीक्षा देशभर में 16 मार्च 2026 से शुरू होगी और यह 27 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार अब इस परीक्षा शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। साथ ही, एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
कैसे होगा चयन?
RRB NTPC 2026 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सभी पदों के लिए दो CBT चरण होंगे। फर्स्ट स्टेज CBT-1 और सेकेंड स्टेज CBT-2। CBT-1 में 90 मिनट का पेपर होगा, जिसमें 100 प्रश्न आएंगे: 40 जनरल अवेयरनेस, 30 गणित और 30 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के। CBT-2 भी सभी पदों के लिए कॉमन होगा और इसमें 90 मिनट में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे: 50 जनरल अवेयरनेस, 35 गणित और 35 जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग के।
फर्स्ट और सेकेंड स्टेज के बाद, पद के अनुसार उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) या कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना होगा। इसके अलावा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच भी आवश्यक है। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।