सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI and ASI Typing Test 2026 Admit Card Released

UP Police Typing Test 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 से, जारी हुआ प्रवेश पत्र

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 16 Feb 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Police Typing Test Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 21 फरवरी से आयोजित होगी।

UP Police SI and ASI Typing Test 2026 Admit Card Released
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

UPPRPB: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Trending Videos

 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट का आयोजन गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और प्रयागराज में 21 और 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 921 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

न्यूनतम टाइपिंग गति और योग्यता

यूपी पुलिस टाइपिंग टेस्ट में हिंदी टाइपिंग की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम गति 30 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। इस टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

कैसे होगा चयन?

उत्तर प्रदेश पुलिस में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा (Written Examination) आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और विषयों का ज्ञान परखा जाता है।

इसके बाद उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test-PET) लिया जाता है, जिसमें दौड़, लंबी कूद, भार उठाना और अन्य शारीरिक कार्यों के माध्यम से उनकी क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test-PST) में उम्मीदवारों की ऊंचाई, छाती और अन्य शारीरिक मानकों की जांच की जाती है।

चयन प्रक्रिया में इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाता है, जिसमें सभी शैक्षणिक, पहचान और पात्रता प्रमाण पत्रों की पुष्टि की जाती है। अंतिम चरण में उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) होती है, जिसमें उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
 

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवार अपने यूपी पुलिस एसआई टाइपिंग टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड पाने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले uppbpb.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर परीक्षा के दिन के लिए रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed