{"_id":"6992f7cd5d615a1dab03bf9a","slug":"video-congress-protest-against-bjp-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर भाजपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दादरी जिला मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष सुशील की अध्यक्षता में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुशील ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिनका सीधा प्रभाव किसानों, मजदूरों, बुजुर्गों और युवाओं पर पड़ रहा है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील, बुढ़ापा पेंशन के कड़े मापदंड, पात्र लोगों के राशन कार्ड से नाम काटना तथा हरियाणा लोक सेवा आयोग में हरियाणा के युवाओं की अनदेखी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई है।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग रखी कि जनहित से जुड़े इन विषयों पर तुरंत हस्तक्षेप कर राहत प्रदान की जाए।
इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, कर्नल रघबीर छिल्लर, नृपेंद्र सिंह मांढी, रणधीर सिंह घीकाडा, राजू मान, संगठन महासचिव आनंद सिंह विजारनिया आदि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।