सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Beas Aarti for the second time in Chhoti Kashi, Shiva Tandava through laser show and a mirror of the history of Chhoti Kashi

Mandi: छोटी काशी में दूसरी बार ब्यास आरती, लेजर शो से शिव तांडव और छोटी काशी के इतिहास का दिखा दर्पण

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 09:36 AM IST
Mandi Beas Aarti for the second time in Chhoti Kashi, Shiva Tandava through laser show and a mirror of the history of Chhoti Kashi
छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि की संध्या पर भव्य ब्यास आरती का आयोजन किया गया। गत वर्ष से शुरू हुआ ब्यास आरती का यह सिलसिला इस बार और भव्य तरीके से आयोजित हुआ। काशी से आए पंडितों ने गंगा की तर्ज पर ब्यास आरती उतारी। इस बार प्रशासन की तरफ से लेजर शो का आयोजन भी किया गया जिसके माध्यम से शिव तांडव और छोटी काशी के इतिहास का दर्पण दिखाने का प्रयास किया गया। इस धार्मिक और भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने इस नई शुरूआत के लिए विधायक चंद्रशेखर ठाकुर और डीसी मंडी अपूर्व देवगन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छोटी काशी में शिवरात्रि पर इस भव्य ब्यास आरती का आयोजन आने वाले समय में मंडी की पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि मंडी की शिवरात्रि विश्व प्रसिद्ध है और इसमें अब ब्यास आरती का जो अध्याय जोड़ा गया है वह इसे एक नई पहचान दिलाने वाला है। काशी से ब्यास आरती उतारने आए पंडित युगल शर्मा ने बताया कि इस बार प्रशासन की तरफ से गत वर्ष के मुकाबले अधिक बेहतर प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार आरती उतारने में अधिक मजा आया। उन्होंने बेहतरी प्रबंधों के लिए प्रशासन का आभार जताया। बता दें कि युगल शर्मा मूलतः शिमला के रहने वाले हैं और काशी में रोजाना गंगा आरती उतारते हैं। ब्यास आरती के भव्य नजारे को देखकर लोग भाव विभोर हो उठे। स्थानीय निवासी विजया ठाकुर ने बताया कि ब्यास आरती का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह लगातार जारी रहना चाहिए। इससे लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का मौका मिलता है और पीढ़ी दर पीढ़ी यह परंपरा आगे बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टी-20 विश्व कप: भारत की जीत पर कानपुर में मना दीपावली जैसा जश्न

15 Feb 2026

कानपुर: रास्ते पर झूल रही बिजली विभाग की लापरवाही की केबल, हादसे को दे रही दावत

15 Feb 2026

कानपुर: मंधना पचोर की सीसी सड़क पर पटिया टूटने से खुला चैंबर बना मुसीबत

15 Feb 2026

लखनऊ: टी-20 मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया, हजरतगंज चौराहे पर मना जश्न; भारत माता जिंदाबाद के लगे नारे

15 Feb 2026

Dehradun: भारत रंग महोत्सव में मिशन सिल्क्यारा नाटक का हुआ मंचन

15 Feb 2026
विज्ञापन

करनाल में भारत की जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

15 Feb 2026

IND vs PAK: टी20 में भारत की पाकिस्तान पर जीत का दून में जश्न, बना सुपर संडे, वीडियो

15 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर किए श्री महाकालेश्वर के दर्शन

15 Feb 2026

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, रिंकू सिंह के होम ग्राउंड पर आतिशबाज़ी छोड़ते और नाचते क्रिकेट प्रेमी

15 Feb 2026

Ratlam News: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गढ़कैलाश महादेव का 11 लाख के नोटों से किया शृंगार

15 Feb 2026

तीन मोहल्लों में फटी पाइप लाइन, जलभराव

15 Feb 2026

Budaun News: महाशिवरात्रि पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए हजारों लोग

15 Feb 2026

फरीदाबाद: कॉर्पोरेट टूर्नामेंट में एमआरईआई और एकॉर्ड हॉस्पिटल की धमाकेदार जीत

15 Feb 2026

ट्रैक पर सिर रखकर अधेड़ ने मालगाड़ी से कटकर दी जान

15 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में महाशिवरात्रि पर भव्य झांकी निकली

15 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में महिलाओं की खड़ी होली आयोजित

15 Feb 2026

बुर्काधारी तमन्ना के कांधे पर सजी शिव की कांवड़, महाशिवरात्रि पर किया जलाभिषेक

15 Feb 2026

Bageshwar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी शिव की नगरी बागनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

VIDEO: स्पोर्ट्स क्लब के मैत्री मैच में चंपावत स्टेडियम की टीम 6-1 से विजयी

15 Feb 2026

VIDEO: कालीचौड़ मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

15 Feb 2026

लखनऊ: 15 हजार समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ सपाई हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

15 Feb 2026

आठ दिन से लापता प्रधान का मिला शव, गायब थी एक आंख, कटा था पैर का अंगूठा

15 Feb 2026

VIDEO: रामनगरी में शिव की अनोखी बारात देखने उमड़ा हुजूम, भूत व अघोरी की वेशभूषा में थिरके बराती

15 Feb 2026

Sukma News: नक्सली हिड़मा को 'शहीद' बताकर उसके अस्थियों पर कर्मकांड करने पहुंचे तेलंगाना के पूर्व विधायक थाती

15 Feb 2026

VIDEO : कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर महाआरती का आयोजन

15 Feb 2026

VIDEO: शिवरात्रि पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

15 Feb 2026

VIDEO: बरसाना की गलियों में होली का उल्लास, निकली पहली चौपाई, जमकर उड़ा गुलाल

15 Feb 2026

मनौती, मोहब्बत और महादेव: बुर्के में कांवड़ और शिवलिंग पर जलाभिषेक, संभल में आस्था की नई तस्वीर

15 Feb 2026

बुर्के में कांवड़ लाईं तमन्ना ने संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर किया जलाभिषेक

15 Feb 2026

बिलासपुर में लगे हर-हर महादेव के जयकारे, किया जलाभिषेक

15 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed