सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Sukma: Former Telangana MLA Thati arrived to perform rituals on the ashes of Naxalite Hidma, calling hidma

Sukma News: नक्सली हिड़मा को 'शहीद' बताकर उसके अस्थियों पर कर्मकांड करने पहुंचे तेलंगाना के पूर्व विधायक थाती

अमर उजाला नेटवर्क,सुकमा Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 09:32 PM IST
Sukma: Former Telangana MLA Thati arrived to perform rituals on the ashes of Naxalite Hidma, calling hidma
सुकमा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र और खूंखार नक्सली हिड़मा के एक पूवर्ती गांव में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब तेलंगाना राज्य से आए करीब 70 से 80 लोग अचानक गांव पहुंचे। इन लोगों में तेलंगाना के पूर्व विधायक थाती वेंकटेश्वरलु भी शामिल रहे। वे असवरावपेटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं और तेलुगू देशम पार्टी से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी सदस्य माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राज की चिता स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व विधायक थाती वेंकटेश्वरलु ने हिड़मा के घर में हिड़मा और उसकी पत्नी राज की तस्वीरों पर शहीद की तरह दर्जा देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा हिड़मा की मां से मुलाकात कर सहानुभूति व्यक्त की।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से हिड़मा के मारे जाने के बाद उसके नाम पर लगातार माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले दिल्ली से जुड़ा घटनाक्रम सामने आया, इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई से बनी रीलें वायरल की गईं। फिर जगदलपुर संभाग मुख्यालय में आयोजित बिरसा मुंडा कार्यक्रम के दौरान हिड़मा से जुड़ा गाना बजाए जाने को लेकर विवाद हुआ।

इस क्रम में पूवर्ती गांव में बिना किसी पूर्व सूचना के तेलंगाना से लोगों का अचानक पहुंचना ग्रामीणों को खटक गया। ग्रामीणों ने इसका विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी बाहरी लोगों को सुकमा मुख्यालय लाया गया, जहां उनसे रात भर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद सुबह सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा उनके गांव में न आएं और हिड़मा के नाम पर माहौल बनाकर गांव को मुसीबत में न डालें। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीरता से देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़ में ब्रह्माकुमारी ने धूमधाम से मनाई 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती

VIDEO: महाशिवरात्रि पर काशी में 171 शिवलिंग का पूजन किया

15 Feb 2026

VIDEO: दूल्हा बने महादेव, महाशिवरात्रि पर लगा विशेष भोग

15 Feb 2026

शिवभक्ति के रंग में रंगा उन्नाव, DM और SP ने पूजन कर रवाना की बरात

15 Feb 2026

VIDEO: महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंची महाराष्ट्र की कीर्तन मंडली

15 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या में सीताकुंड के दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में मेले का आयोजन

15 Feb 2026

Satna News: सतना में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, युवती की सूझबूझ से टली वारदात, CCTV कैमरा फुटेज खंगाल रही पुलिस

15 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय बोले- भाजपा के इशारे पर काटा जा रहा सपा मतदाताओं का वोट

15 Feb 2026

रायबरेली के बछरावां में शिवरात्रि पर भंवरेश्वर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

15 Feb 2026

भारत-पाकिस्तान टी-20 विश्व कप मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के लिए रामनगरी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

15 Feb 2026

Sirmour: शिव मंदिर पौढ़ीवाला में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें

15 Feb 2026

Una: मंदिर में गुम हुआ महिला का मोबाइल, होमगार्ड हवलदार जनक राज की ईमानदारी से मिला वापस

15 Feb 2026

Shimla: शिवरात्रि पर लोअर बाजार में कारोबारियों ने बांटी खीर

15 Feb 2026

Kotdwar: T20 विश्वकप में आज भारत-पाक का आमना-सामना, खेल के मैदान में भी मुंह की खाएगा पाकिस्तान

15 Feb 2026

Mahashivratri 2026: इस शिव मंदिर पर टूटा था ब्रह्या व विष्णु का अंहकार, 525 शिवलिंगों की अनोखी श्रृंखला

15 Feb 2026

अंबेडकरनगर में सील पड़ा नवजीवन हॉस्पिटल, पसरा सन्नाटा और मन में उठते सवाल

15 Feb 2026

जींद: शादीपुर गांव में शॅार्ट सर्किट से लगी मकान में आग

15 Feb 2026

Sirmour: आस्था के साथ बरसी रोजगार की कृपा, पकौड़ों के स्टॉल्स से छोटे कारोबारियों के चेहरे खिले

15 Feb 2026

आयुष्मान कार्ड के उमरी खुर्द में लगाया गया कैंप

15 Feb 2026

Sirmour: 108 और 102 कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरी किसान सभा, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

15 Feb 2026

करनाल में कलश यात्रा का हुआ आयोजन

15 Feb 2026

अमेठी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 50 फीसदी मरीज जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित

15 Feb 2026

VIDEO: मऊ में महादेव मंदिर और घाट का हुआ लोर्कापण, लेजर लाइट शो और महाआरती

15 Feb 2026

VIDEO: बंद मकान का ताला तोड़ आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी, इलाके में दहशत

15 Feb 2026

जींद: महाशिवरात्रि पर शहर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

हिसार: यूजीसी कानून पूर्ण रूप से लागू करने की उठी मांग, ओबीसी ब्रिगेड ने की बैठक

15 Feb 2026

Sirmour: कालीस्थान मंदिर नाहन के मुख्य द्वार पर स्थापित किया विशालकाय घंटा

15 Feb 2026

Solan: पट्टामोड शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

15 Feb 2026

Hamirpur: दियोटसिद्ध में धूमधाम से मनाया शिवरात्रि पर्व

Mandi: सियोगी में खुली त्रिशूल सैनिक कैंटीन, बाजार से सस्ते दामों पर मिलेगा सामान

15 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed