{"_id":"6991984f88c766d6d4064831","slug":"video-video-btha-makana-ka-tal-taugdha-aatha-lkha-ka-javara-va-nakatha-cara-ilka-ma-thahashata-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बंद मकान का ताला तोड़ आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बंद मकान का ताला तोड़ आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी, इलाके में दहशत
दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित हिना कॉलोनी सिकरौरी निवासी सईद के बंद मकान में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार वह दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच पत्नी के साथ बेटे को लेने लखीमपुर खीरी ससुराल गए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और करीब आठ लाख रुपये के जेवरात व 55 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए।
रविवार सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर दोपहर में घर पहुंचे सईद ने देखा कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। चोर सोने के कड़े, बुन्दे, तीन अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक लैपटॉप, एक स्मार्ट वॉच समेत अन्य कीमती सामान ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। चौकी इंचार्ज विनय कुमार गुरुदेव ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पांच सौ मीटर दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान से एक करोड़ के जेवरात चोरी होने की घटना हुई थी। जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा भी नहीं कर पाई है।वही दुबारा पास में ही फिर बंद मकान में चोरी होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।