{"_id":"699144c38a5c804a1b0eab53","slug":"video-gada-ma-mahashavaratara-para-shavalya-ma-umaugdha-aasatha-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी आस्था
गोंडा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न शिवालयों में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दुखहरण नाथ मंदिर, खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर, मसकनवा के पाटेश्वर नाथ मंदिर पतिजिया बुजुर्ग, तिलेश्वर नाथ मंदिर तेजपुर, चूल्हेश्वर महादेव शिव परसा, सोहिला शिव मंदिर, स्वामी नारायण छपिया मंदिर, ब्रह्म बाबा स्थान सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष तथा घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही और शहद से जलाभिषेक किया। वहीं गन्ने की गेड़ी, भांग, धतूरा, पुष्प और बेलपत्र अर्पित कर भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। क्षेत्र के महमूदपुर सहित कई स्थानों पर 24 घंटे “ॐ नमः शिवाय” महामंत्र जाप का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।