{"_id":"6990bfb54f03302bfa04e7a0","slug":"video-an-aarti-sthal-will-be-built-at-anand-ghat-at-a-cost-of-105-crore-rupees-photo-number-five-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"आनंद घाट पर 1.05 करोड़ की लागत से बनेगा आरती स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा भक्तों के लिए अच्छी खबर है। सीताराम कॉलोनी स्थित आनंद घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से 1.05 करोड़ की लागत से आरती स्थल का निर्माण होगा, इसका काम शुरू हो गया है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष कौमुदी पांडेय और उनके प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्य बाढ़ से पहले खत्म करने के निर्देश दिए।
गंगाघाट नगर पालिका के प्रस्ताव पर आनंद घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से आरती स्थल बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। पायलिंग व पिलर खड़े करने का कार्य हो रहा। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप पांडेय ने बताया कि गंगा आरती के लिए बनारस की तरह सीढि़यां बनाने के साथ ही घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तीन माह में कार्य पूरा करने डेडलाइन दी गई है। कार्यदायी संस्था को बाढ़ से पहले निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कार्य में गुणवत्ता पर जोर देने के लिए कहा गया है। आरती स्थल व सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद गंगा भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए सहूलियत हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।